फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Notices given to stop construction work should be withdrawn: Deshraj

निर्माण कार्य पर रोक के लिए दिए नोटिस वापस लिए जाएं : देशराज

Mon, 20 May 2024 11:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
Notices given to stop construction work should be withdrawn: Deshraj
-फोरलेन पर धराड़सानी से लेकर पलथी तक लोगों को भेजे जा रहे नोटिस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़ (बिलासपुर)। किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर धराड़सानी से लेकर पलथी तक हो रहे निर्माण पर प्रशासन द्वारा दिए जा रहे नोटिसों पर जिला ग्रामीण भाखड़ा सुधार समिति ने कड़ा विरोध जताया है। समिति ने प्रशासन से इस पर रोक लगाने की मांग की है।

जिला ग्रामीण भाखड़ा सुधार समिति के प्रधान देशराज शर्मा ने कहा कि संबंधित क्षेत्रों में अधिकांश लोग भाखड़ा विस्थापित रहते हैं। यह लोग पहले भाखड़ा बांध के कारण अस्तित्व में आई गोबिंद सागर झील के कारण विस्थापित हुए हैं और दूसरी बार फोरलेन के कारण विस्थापित हुए हैं। इस कारण इन लोगों के पास थोड़ी जमीन रह गई है। ऐसे में संबंधित लोगों पर निर्माण करने से पहले पंचायत और एनएचएआई की एनओसी लेने की शर्त थोपना तर्कसंगत नहीं है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि प्रशासन ने नोटिस वापस नहीं लिए और पंचायतों के साथ ही एनएचएआई की एनओसी लेने की थोपी गई शर्त वापस न ली गई तो समिति लोकहित में सड़कों पर उतरने पर विवश होगी। इसकी सारी जिम्मेवारी जिला प्रशासन की होगी। उन्होंने बताया कि संबंधित क्षेत्र के लोगों को उनके निर्माण कार्य बंद करने के लिए ग्रामीण राजस्व अधिकारियों के माध्यम से निर्माण कार्य बंद करने के नोटिस दिए जा रहे हैं, जबकि लोग अपनी जमीन में निर्माण कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed