फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   No toilet facilities for 20 shops of vegetable market

Bilaspur News: सब्जी मंडी की 20 दुकानों के लिए नहीं शौचालय की सुविधा

Wed, 18 Dec 2024 11:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 18 Dec 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
No toilet facilities for 20 shops of vegetable market
-खुले में शौच जाने को मजबूर दुकानदार
विज्ञापन

-सब्जी मंडी के पास हर समय फैली रहती दुर्गंध
-नगर सुधार समिति ने की शौचालय बनाने की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बस अड्डा बिलासपुर के पास स्थित सब्जी मंडी कॉम्प्लेक्स के ऊपर बनी 20 दुकानों के लिए शौचालय की सुविधा नहीं है। यहां पर दुकानदार खुले में शौच करने को मजबूर हैं। नगर सुधार समिति ने प्रशासन से इस समस्या के समाधान की मांग उठाई है।

जहां देश भर में स्वच्छ भारत के लिए घर-घर शौचालय का प्रावधान किया जा रहा है। वहीं पर यहां पर दुकानदार व अन्य लोग वहा पर एक कोने में खुले में शौच कर रहे है जिस कारण सब्जी मंडी के पास बदबू फैली रहती है। यहां पर महिलाओं को अधिक समस्या का सामना करना पड़ता है। नगर सुधार समिति के अध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि इतनी बड़ी सब्जी मंडी होने के बावजूद यहां पर शौचालय न होना चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि मार्केट कमेटी प्रशासन सभी दुकानदारों से करीब दो हजार रुपये का किराया जीएसटी सहित ले रहा है। लेकिन सहूलियत के नाम पर एक शौचालय भी नहीं है। निचली मंजिल में शौचालय है लेकिन उसमें ताला लगा रहता है। उन्होंने कहा कि दुकानदार भी इसकी मांग रहे हैं लेकिन अभी तक शौचालय नहीं बनाया गया है। समिति ने प्रशासन से आग्रह किया है कि इस समस्या का समाधान किया जाए। दिनेश कुमार ने कहा कि यहां मेन मार्केट चौक पर बना शौचालय भी काफी दिनों से बंद है। इस कारण भी लोग खुले में शौच जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले पर ध्यान देने की आवश्यकता है ताकि बिलासपुर को स्वच्छ बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed