फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   no road in village

चारपाई पर मरीज, दो किलोमीटर का सफर और चार भाइयों का सहारा

Sat, 09 Apr 2022 11:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
no road in village
झंडूता के करलाटा गांव में राम प्रसाद के पोलियो से पीड़ित भाई को चारपाई पर बैठाकर सड़क तक ले जाते ग? - फोटो : BILASPUR
बरठीं (बिलासपुर)। विकास खंड झंडूता की ग्राम पंचायत बरठीं का गांव करलाटा आजादी के दशकों बाद भी सड़क सुविधा से महरूम है। गांव में एंबुलेंस योग्य रोड आज तक नहीं बन पाया है, जिस कारण ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने कई बार गांव तक सड़क पहुंचाने के लिए विभागीय अधिकारियों, पंचायत प्रतिनिधियों, विधायकों और मुख्यमंत्री से मांग की लेकिन स्थिति जस की तस है।
विज्ञापन

प्रदीप कुमार, करतार सिंह, रामप्रसाद, सुरेंद्र कुमार, आशा देवी, बलदेव सिंह, देशराज, शकुंतला देवी, सुनील कुमार सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि बरठीं-बड़गांव सड़क से करलाटा गांव करीब 2 किलोमीटर दूर है। गांव को सड़क से जोड़ने के लिए आज तक किसी ने जहमत नहीं उठाई। गांव में यदि कोई बीमार हो जाता है तो उसको चारपाई पर मुख्य सड़क तक पहुंचाना पड़ता है। रामप्रसाद ने बताया कि कुछ माह पहले उसकी पत्नी बीमार हो गई। उसको सड़क तक पहुंचाने में काफी समय लग गया। समय पर इलाज न मिलने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि यदि सड़क सुविधा गांव तक होती तो पत्नी को बचा सकते थे। उन्होंने बताया कि उनका एक भाई पोलियो ग्रसित है। उसको भी अस्पताल ले जाने के लिए चारपाई पर बैठा कर सड़क तक पहुंचाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि सरकार प्रत्येक गांव को सड़क से जोड़ने का ढिंढोरा पीट रही है, लेकिन यह दावे खोखले साबित हो रहे हैं। ग्रामीणों ने सरकार से मांग की है कि करलाटा गांव के लिए सड़क का निर्माण करवाया जाए। उन्होंने प्रशासन को चेताया कि गांव को जल्द सड़क सुविधा नहीं मिली तो ग्रामीण प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन

बरठीं पंचायत प्रधान कुलदीप धीमान ने बताया कि गांव तक कुछ वर्ष पूर्व सड़क का निर्माण पंचायत ने करवाया था, लेकिन उक्त सड़क पर कुछ लोगों ने मलकीयत भूमि का हवाला देकर कब्जा कर लिया। इस पर पंचायत कार्रवाई कर रही है। निशानदेही कर गांव के लिए सड़क बना दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed