फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   No action against the mafia; FIRs being registered for asking questions: Bindal

माफिया पर कार्रवाई नहीं, सवाल पूछने पर दर्ज हो रही एफआईआर : बिंदल

Sun, 13 Sep 2026 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
No action against the mafia; FIRs being registered for asking questions: Bindal
घुमारवीं में भाजपा के क्रमिक अनशन को समर्थन देने पहुंचे राजीव बिंदल। स्रोत: भाजपा
घुमारवीं में क्रमिक अनशन के छठे दिन पहुंचे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष
विज्ञापन

शिकायतों पर कार्रवाई न होने तक संघर्ष जारी रखने की बात


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि प्रदेश में माफिया हावी है, लेकिन उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही। वहीं, सवाल पूछने और शिकायत करने पर लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राजनीतिक मनमानी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बिंदल रविवार को घुमारवीं में भाजपा के धरना और क्रमिक अनशन स्थल पर पहुंचे। उन्होंने आंदोलन को समर्थन देते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं और आम लोगों की शिकायतों पर नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई की जा रही है, जबकि भाजपा कार्यकर्ताओं की शिकायतों को नजरअंदाज किया जा रहा है। कानून सभी के लिए समान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश की 11 में से 10 जिला परिषदों में भाजपा की जीत से कांग्रेस तिलमिलाई हुई है। भाजपा कार्यकर्ता किसी दबाव में नहीं आएंगे और शिकायतों पर कार्रवाई होने तक संघर्ष जारी रहेगा। पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने कहा कि घुमारवीं भाजपा पिछले 10 दिनों से धरना और क्रमिक अनशन कर न्याय की मांग उठा रही है। कार्यकर्ताओं की शिकायतों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने के कारण आंदोलन शुरू करना पड़ा। उन्होंने शिकायतों पर कार्रवाई में भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं और आम लोगों की शिकायतों को नजरअंदाज किया जा रहा है, जबकि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई हो रही है। गर्ग ने कहा कि जब तक शिकायतों पर निष्पक्ष कार्रवाई और न्याय नहीं मिलता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। क्रमिक अनशन के छठे दिन रविकांत ठाकुर, लकी चंदेल, मनीष ठाकुर, निखिल शर्मा और राकेश कुमार अनशन पर बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed