{"_id":"6aa6eaa8c0b25a57fb0f4e1d","slug":"niharkhand-vasla-wins-chess-tournament-digthali-school-finishes-as-runner-up-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-167667-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: शतरंज में निहारखंड वासला विजेता, दिग्थली स्कूल रहा उपविजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: शतरंज में निहारखंड वासला विजेता, दिग्थली स्कूल रहा उपविजेता
विज्ञापन
रानीकोटला स्कूल में आयोजित खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते
रानीकोटला स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिता में 15 स्कूलों से 168 खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रानीकोटला में अंडर-14 छात्रा वर्ग की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। समापन समारोह में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव विकास ठाकुर ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।
विभिन्न स्कूलों की खिलाड़ियों ने उन्हें मार्चपास्ट की सलामी दी। इस अवसर पर स्थानीय स्कूल की छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। खेल प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता में सदर खंड के 15 स्कूलों से 168 खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसमें वॉलीबॉल, खो-खो, बैडमिंटन, कबड्डी, शतरंज खेल कराए गए। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। शतरंज में निहारखंड वासला स्कूल विजेता और उच्च पाठशाला दिग्थली उपविजेता रही। कबड्डी में रानीकोटला स्कूल विजेता और दयोथी स्कूल उपविजेता रहा। खो-खो में रानीकोटला स्कूल विजेता और दयोथ स्कूल उपविजेता रहा। वॉलीबॉल में छकोह स्कूल विजेता और नम्होल स्कूल उपविजेता रहा। बैडमिंटन में उच्च पाठशाला मंगरोट विजेता और घागस स्कूल उपविजेता रहा। मुख्यातिथि ने विजेताओं को प्रमाणपत्र और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। उन्होंने स्कूल प्रबंधन को खेलकूद प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए 11 हजार रुपये की राशि भेंट की। इस मौके पर प्रधानाचार्य रूमा हांडा, स्टाफ, स्कूल प्रबंधन समिति, विभिन्न स्कूलों के शिक्षक, खिलाड़ी आदि मौजूद रहे।