फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Night badminton tournament kicks off with an anti-drug message.

Bilaspur News: नशे के खिलाफ संदेश के साथ शुरू हुई नाइट बैडमिंटन प्रतियोगिता

Sun, 28 Jun 2026 11:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sun, 28 Jun 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
Night badminton tournament kicks off with an anti-drug message.
बल्ह बल्हवाना में आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता में मुख्यातिथि के साथ खिलाड़ी। स्रोत: युवक मंडल
रोमांचक मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन

अंडर-19, सीनियर और ओपन डबल्स वर्ग के विजेता अगले दौर में पहुंचे

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। ग्राम पंचायत बल्ह बल्हवाना के राजकीय विद्यालय परिसर में श्री शिव शक्ति युवक मंडल की ओर से आयोजित दो दिवसीय नाइट बैडमिंटन प्रतियोगिता शनिवार शाम को उत्साहपूर्ण माहौल में शुरू हुई। युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने और नशे के खिलाफ जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित प्रतियोगिता में विभिन्न क्षेत्रों से आए खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्यातिथि युवा समाजसेवी राधे श्याम शर्मा ने किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि सुनील चौहान मौजूद रहे। आयोजकों में रिशांत चौहान ने बताया कि प्रतियोगिता के पहले दिन अंडर-19 वर्ग में दिशांत ठाकुर बल्ह बल्हवाना, रिधम घुमारवीं और वंश महाजन चांदपुर ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया। सीनियर वर्ग में मोहित बरठीं, अभय पंजगाईं, ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अगले राउंड में जगह बनाई। ओपन डबल्स वर्ग में सतेंद्र चंदेल और नरेश शर्मा की जोड़ी ने जीत दर्ज कर अगले चरण के लिए क्वालीफाई किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़ना, उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करना और उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने के लिए प्रेरित करना है। इस मौके पर क्रीड़ा भारती प्रांत प्रमुख सुनील कुमार, सुरेंद्र चौहान शशि ठाकुर, शमशेर, राजिंदर सिंह, श्याम लाल चौहान, विवेक, अजय और अमित चौहान भी उपस्थित रहे।

बल्ह बल्हवाना में आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता में मुख्यातिथि के साथ खिलाड़ी। स्रोत: युवक मंडल

बल्ह बल्हवाना में आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता में मुख्यातिथि के साथ खिलाड़ी। स्रोत: युवक मंडल

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed