फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   next power cut swarghat area due to repaire work

स्वारघाट में दो हफ्तों तक दिन में लगेंगे पावर कट

Thu, 02 Feb 2017 11:46 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, स्वारघाट(बिलासपुर)।
ब्यूरो/ अमर उजाला, स्वारघाट(बिलासपुर)। Updated Thu, 02 Feb 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
next power cut swarghat area due to repaire work
पॉवर कट - फोटो : अमर उजाला

विद्युत उपमंडल कोट और 33.11 केवी सब स्टेशन स्वारघाट के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में अगले दो सप्ताह तक दिन के समय विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत बोर्ड के अनुसार इन क्षेत्रों में जरूरी मरम्मत कार्य के कारण यह समस्या रहेगी।

विज्ञापन


इसके तहत ग्राम पंचायत स्वाहण, री, बैहल-1, बैहल-2 और टरवाड़ क्षेत्र में आगामी दो हफ्तों तक दिन के समय विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत बोर्ड इस समयावधि में स्वारघाट से स्वाहण 11 केवी फीडर की मेनलाइन में लगे लकड़ी के गले-सड़े खंभों की जगह लोहे के पोल लगाने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन


इसके चलते विद्युत अनुभाग स्वाहण के तहत आने वाले गांवों में आगामी दो हफ्तों तक दिन के समय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली की सप्लाई बाधित रहेगी। सहायक अभियंता पवन धीमान ने बताया कि खंभों को बदलने के लिए अभी लगभग दो सप्ताह का समय और  लग सकता है। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed