{"_id":"6a242155d68be01065066e62","slug":"newly-elected-head-sushila-sharma-went-door-to-door-to-express-her-gratitude-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-161217-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: नव निर्वाचित प्रधान सुशीला शर्मा ने घर-घर जाकर जताया आभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: नव निर्वाचित प्रधान सुशीला शर्मा ने घर-घर जाकर जताया आभार
Sat, 06 Jun 2026 11:59 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sat, 06 Jun 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
ग्राम पंचायत पंजगाईं की नव निर्वाचित प्रधान सुशीला शर्मा। संवाद
कहा- जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना मेरी प्राथमिकता
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। ग्राम पंचायत पंजगाईं की नव निर्वाचित प्रधान सुशीला शर्मा ने चुनाव में जीत हासिल करने के बाद पंचायत के विभिन्न वार्डों और घरों में जाकर लोगों का आभार व्यक्त किया।
सुशीला शर्मा ने कहा कि पंचायत की जनता ने उन पर भरोसा जताते हुए जनसेवा का अवसर दिया है, जिसके लिए वह सभी मतदाताओं की आभारी हैं। उन्होंने कहा कि पंचायत के विकास, मूलभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण तथा जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंचायत के प्रत्येक वर्ग की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही विकास कार्यों में पारदर्शिता और जनभागीदारी सुनिश्चित की जाएगी, ताकि पंचायत को प्रगति के नए आयामों तक पहुंचाया जा सके। ग्रामीणों ने भी नव निर्वाचित प्रधान का स्वागत करते हुए उनसे पंचायत के सर्वांगीण विकास की उम्मीद जताई। इस अवसर पर पंचायत के कई गणमान्य लोग और समर्थक भी उनके साथ मौजूद रहे।