छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में नवनियुक्त जज संजय कुमार जायसवाल ने ली शपथ, बोले- माता पिता के आशीर्वाद का परिणाम
जस्टिस जायसवाल ने कहा कि वे आज जिस मुकाम तक पहुंचे हैं, उसके पीछे माता पिता और उनके गुरुजनों का आशीर्वाद है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नवनियुक्त जज संजय कुमार जायसवाल को सोमवार को हाईकोर्ट में शपथ दिलाई गई। समारोह में उन्होंने कहा कि हमारे जीवन की उपलब्धियां व्यक्तिगत नहीं होती, वे अनेक सहयोगों, आशीर्वादों का परिणाम होती हैं। जस्टिस जायसवाल ने कहा कि वे आज जिस मुकाम तक पहुंचे हैं, उसके पीछे माता पिता और उनके गुरुजनों का आशीर्वाद है। मेरे पिता प्रेमचंद जायसवाल और माता कमला देवी जायसवाल आज इस दुनिया में नहीं हैं। उनका सपना था कि उनका बेटा एक बड़ा अफसर बने। आज वह दोनों जहां भी हैं उनकी नजरें मुझे उसी खुशी के साथ देख रही होंगी। जब न्यायिक सेवा में आया था तब भी यह विचार नहीं आया था कि कभी इस जगह आकर प्रदेश की सेवा का अवसर मिलेगा।
उन्होंने कहा कि मैं भी आज इस परिवार का सदस्य हो गया हूं। चीफ जस्टिस के दिशानिर्देश पर निरंतर काम करूंगा। उन्होंने इस दौरान पूर्व चीफ जस्टिस अरूप कुमार गोस्वामी, पूर्व जस्टिस वीके श्रीवास्तव, पूर्व जस्टिस सुनील सिन्हा का आभार माना। जिन्होंने हमेशा मार्गदर्शन दिया। उन्होंने हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम और वर्तमान में कार्यरत सभी जजों का भी आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम की शुरूआत में रजिस्ट्रार जनरल ने राष्ट्रपति भवन से जारी हुआ जस्टिस जायसवाल की नियुक्ति का पत्र पढ़कर सुनाया। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने उन्हें पद और गोपनीयता की विधिवत शपथ दिलाई। महाधिवक्ता सतीश चन्द्र वर्मा ने स्टेट बार काउंसिल की और से सम्बोधित करते हुए नवपदस्थ जस्टिस का पूरा परिचय दिया। हाईकोर्ट में बतौर रजिस्ट्रार जनरल गुजारे हुए उनके कार्यकाल को याद किया।