फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Newly appointed judge Sanjay Kumar Jaiswal took oath in Chhattisgarh High Court

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में नवनियुक्त जज संजय कुमार जायसवाल ने ली शपथ, बोले- माता पिता के आशीर्वाद का परिणाम

Mon, 01 May 2023 09:47 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 01 May 2023 09:47 PM IST
सार

जस्टिस जायसवाल ने कहा कि वे आज जिस मुकाम तक पहुंचे हैं, उसके पीछे माता पिता और उनके गुरुजनों का आशीर्वाद है।

विज्ञापन
Newly appointed judge Sanjay Kumar Jaiswal took oath in Chhattisgarh High Court
नवनियुक्त जज संजय कुमार जायसवाल शपथ लेते हुए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नवनियुक्त जज संजय कुमार जायसवाल को सोमवार को हाईकोर्ट में शपथ दिलाई गई। समारोह में उन्होंने कहा कि हमारे जीवन  की उपलब्धियां व्यक्तिगत नहीं होती, वे अनेक सहयोगों, आशीर्वादों का परिणाम होती हैं। जस्टिस जायसवाल ने कहा कि वे आज जिस मुकाम तक पहुंचे हैं, उसके पीछे माता पिता और उनके गुरुजनों का आशीर्वाद है। मेरे पिता प्रेमचंद जायसवाल और माता कमला देवी जायसवाल आज इस दुनिया में नहीं हैं। उनका सपना था कि उनका बेटा एक बड़ा अफसर बने। आज वह दोनों जहां भी हैं उनकी नजरें मुझे उसी खुशी के साथ देख रही होंगी। जब न्यायिक सेवा में आया था तब भी यह विचार नहीं आया था कि कभी इस जगह आकर प्रदेश की सेवा का अवसर मिलेगा। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मैं भी आज इस परिवार का सदस्य हो गया हूं। चीफ जस्टिस के दिशानिर्देश पर निरंतर काम करूंगा। उन्होंने इस दौरान पूर्व चीफ जस्टिस अरूप कुमार गोस्वामी, पूर्व जस्टिस वीके श्रीवास्तव, पूर्व जस्टिस सुनील सिन्हा का आभार माना। जिन्होंने हमेशा मार्गदर्शन दिया। उन्होंने हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम और वर्तमान में कार्यरत सभी जजों का भी आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरूआत में रजिस्ट्रार जनरल ने राष्ट्रपति भवन से जारी हुआ जस्टिस जायसवाल की नियुक्ति का पत्र पढ़कर सुनाया। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने उन्हें पद और गोपनीयता की विधिवत शपथ दिलाई। महाधिवक्ता सतीश चन्द्र वर्मा ने स्टेट बार काउंसिल की और से सम्बोधित करते हुए नवपदस्थ जस्टिस का पूरा परिचय दिया। हाईकोर्ट में बतौर रजिस्ट्रार जनरल गुजारे हुए उनके कार्यकाल को याद किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed