फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Newborn left dry in extreme cold

Bilaspur News: कड़ाके ठंड में सूखी कूहल छोड़ दी नवजात

Sat, 04 Jan 2025 11:20 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Newborn left dry in extreme cold
बिलासपुर के बरमाणा थाना के तहत मलोखर क्षेत्र के चड़ाऊ गांव में मिली नवजात बच्ची । संवाद
लोगों ने गर्म कपड़े पहनाए, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
विज्ञापन

पुलिस ने किया मामला दर्ज, सीसीटीवी को खंगाला जा रहा
बच्ची स्वस्थ्य, 48 घंटे चिकित्सकों की निगरानी में रहेगी

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बरमाणा थाना के तहत मलोखर क्षेत्र के चड़ाऊ गांव में कड़ाके की ठंड के बीच कोई नवजात बच्ची को सड़क किनारे सूखी कूहल में छोड़ गया। सुबह खेत में जाते समय एक महिला को बच्ची की रोने की आवाज सुनाई दी। उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बच्ची को अस्पताल पहुंचाया।
बरमाणा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। बच्ची के मांता-पिता का पता लगाने के लिए क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। शनिवार सुबह करीब 7:00 बजे खेत जा रही महिला को बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। उसने सड़क के किनारे देखा तो सूखी कूहल में नवजात बच्ची छोटे कंबल में लिपटी मिली। उसने बच्ची का उठाया। इस बारे में सास और पंचायत के उपप्रधान को सूचित किया। ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। एक महिला ने नवजात बच्ची को गर्म कपड़े पहनाए। बच्ची को पुलिस के हवाले किया गया। पुलिस बच्ची को अस्पताल ले गई। चिकित्सकों के अनुसार बच्ची स्वस्थ है। उसे 48 घंटे तक चिकित्सकों की निगरानी में रखा जाएगा।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने इस घटना पर रोष जताया है और मामले की गहनता से जांच करने की मांग की है। डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने बताया कि मामले की जांच जारी है। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed