फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   New workers also wore saffron robes, left Congress and joined BJP.

Bilaspur News: नए कार्यकर्ताओं ने भी पहना भगवा चोला, कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए

Fri, 21 Nov 2025 11:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Fri, 21 Nov 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
New workers also wore saffron robes, left Congress and joined BJP.
झंडूता में आयोजित भाजपा के झंडूता और शाहतलाई मंडलों का संयुक्त मोर्चा सम्मेलन में मौजूद पदाधिका
भाजपा के झंडूता और शाहतलाई मंडलों का संयुक्त मोर्चा सम्मेलन आयोजित
विज्ञापन

सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के दिए टिप्स

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। भाजपा के झंडूता और शाहतलाई मंडलों का संयुक्त मोर्चा सम्मेलन शुक्रवार को झंडूता में हुआ। भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं बिलासपुर जिला प्रभारी पायल वैद्य मुख्य अतिथि रहे, जबकि झंडूता के विधायक जीतराम कटवाल विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।

सम्मेलन के दौरान भाजपा की राष्ट्रवादी नीतियों से प्रभावित होकर बड़ोल के विजय, थुराण के जगरनाथ, रूपलाल व यशपाल तथा पोली गांव के दयाराम ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में प्रवेश किया। पायल वैद्य और जीतराम कटवाल ने पटका पहनाकर उनका स्वागत किया। विधायक जीतराम कटवाल ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक पार्टी नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक राष्ट्रवादी विचारधारा का संगठित रूप है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विकसित भारत का संकल्प राष्ट्रवाद का आधुनिक प्रतीक है और आत्मनिर्भर भारत केवल आर्थिक नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और वैचारिक आंदोलन भी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि संगठन की मजबूती से ही राष्ट्रवादी विचारधारा को हर व्यक्ति तक पहुंचाया जा सकता है। पायल वैद्य ने कहा कि भाजपा विश्व का सबसे बड़ा संगठन है और इसकी ताकत मोर्चों की सक्रियता में निहित है। युवा, महिला, किसान और अन्य मोर्चे संगठन की जीवनधारा हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 2027 विधानसभा चुनाव के लिए अभी से तैयारी करने और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। सम्मेलन में पार्टी के पूर्णकालिक संसदीय विस्तारक अमित शर्मा और जिला अध्यक्ष कृष्ण लाल चंदेल भी वक्ता के रूप में मौजूद रहे। इस अवसर पर झंडूता भाजपा मंडल अध्यक्ष रसम सिंह चंदेल, शाहतलाई मंडल अध्यक्ष डॉ. रामप्रकाश शर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरदयाल सिंह चंदेल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed