{"_id":"691dae639756572945091040","slug":"new-bus-service-started-from-karloti-to-aiims-bilaspur-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-148664-2025-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: करलोटी से एम्स बिलासपुर के लिए नई बस सेवा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: करलोटी से एम्स बिलासपुर के लिए नई बस सेवा शुरू
Wed, 19 Nov 2025 11:15 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Wed, 19 Nov 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने दिखाई हरी झंडी
सात पंचायतों के हजारों लोगों को एम्स पहुंचना हुआ आसान
सुबह 7 बजे करलोटी से चलेगी, 9 बजे एम्स पहुंचेगी बस
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। करलोटी क्षेत्र के लोगों की पुरानी मांग आखिरकार पूरी हो गई है। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने करलोटी से एम्स बिलासपुर के लिए नई बस सेवा शुरू हो गई है। मंत्री ने करलोटी बस अड्डे से बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बस सेवा शुरू होते ही ग्रामीणों में भारी उत्साह देखने को मिला और लोगों ने मंत्री का आभार जताया।
बस प्रतिदिन सुबह 7:00 बजे करलोटी से रवाना होकर शुक्र खड्ड, छत, बरठीं, सुन्हाणी, पनौल और भगेड़ से गुजरते हुए सुबह 9:00 बजे एम्स बिलासपुर पहुंचेगी। वापसी में यही बस शाम 5:00 बजे एम्स से चलकर शाम 7:00 बजे करलोटी पहुंचेगी। मंत्री धर्माणी ने कहा कि इस सुविधा से मरीजों, बुजुर्गों और उनके परिजनों को समय पर अस्पताल पहुंचने में बड़ी राहत मिलेगी। अब एम्स जाने के लिए लोगों को निजी वाहनों या महंगे विकल्पों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। मंत्री ने बताया कि नई बस सेवा से करलोटी क्षेत्र सहित सात पंचायतों के हजारों लोगों को सीधा फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह सेवा ग्रामीण क्षेत्रों को स्वास्थ्य सुविधाओं से बेहतर तरीके से जोड़ने की दिशा में सरकार का अहम कदम है। कहा कि अब तक लोग मजबूरी में निजी टैक्सी का सहारा लेते थे जिससे आर्थिक बोझ बढ़ता था। नई बस सेवा न केवल किफायती होगी बल्कि सुरक्षित और समयबद्ध भी होगी।
लोगों और पंचायत प्रतिनिधियों का कहना है कि नई बस सेवा विशेषकर गंभीर मरीजों, बुजुर्गों और नियमित जांच के लिए एम्स जाने वाले लोगों के लिए बड़ी राहत लेकर आई है। बताया कि पहले परिवहन विकल्प कम होने से कई बार मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाने में कठिनाई होती थी। अब सुबह एम्स जाना और शाम को सीधे घर वापसी आसान हो गई है, जिससे अतिरिक्त खर्च और असुविधा दोनों से छुटकारा मिलेगा। सरकार का यह कदम न केवल स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच को आसान बनाएगा, बल्कि ग्रामीण परिवहन व्यवस्था में भी सुधार लाएगा। एचआरटीसी बिलासपुर के वरिष्ठ प्रबंधक विवेक लखनपाल ने बताया कि पंचायत प्रतिनिधि, विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्य व ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी ने मंत्री धर्माणी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कदम क्षेत्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होगा।