फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Negligence following a dog bite can prove costly; seek immediate treatment.

Bilaspur News: कुत्ते के काटने पर लापरवाही पड़ सकती है भारी, तुरंत करवाएं उपचार

Tue, 29 Sep 2026 12:13 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Negligence following a dog bite can prove costly; seek immediate treatment.
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रघुनाथपुरा में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थी औ
रघुनाथपुरा स्कूल में रैबीज दिवस पर विद्यार्थियों को दी बचाव और प्राथमिक उपचार की जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। कुत्ते के काटने के बाद लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। घाव को तत्काल साफ करने के साथ समय पर चिकित्सकीय उपचार और रैबीज रोधी टीकाकरण करवाना जरूरी है। विश्व रैबीज दिवस के अवसर पर सोमवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रघुनाथपुरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों को रैबीज से बचाव और कुत्ते के काटने के बाद बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी बिलासपुर डॉ. शशि दत्त शर्मा के दिशा-निर्देशों के तहत आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य सुखदेव जमवाल ने की। जिला स्वास्थ्य शिक्षक गोपाल कौशल ने विद्यार्थियों को बताया कि रैबीज गंभीर बीमारी है, लेकिन समय पर उचित सावधानी और उपचार से इससे बचाव संभव है। उन्होंने रैबीज फैलने के कारणों, बचाव के उपायों और पशु के काटने के बाद किए जाने वाले प्राथमिक उपायों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कुत्ते या किसी अन्य संदिग्ध पशु के काटने पर उपचार में देरी नहीं करनी चाहिए और चिकित्सकीय सलाह के अनुसार टीकाकरण करवाना जरूरी है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को सर्पदंश की स्थिति में प्राथमिक उपचार के बारे में भी बताया गया। उन्हें समझाया गया कि सर्पदंश होने पर घबराने के बजाय पीड़ित को जल्द से जल्द स्वास्थ्य संस्थान पहुंचाना चाहिए। इसके अलावा एचपीवी टीकाकरण और बधिरता जागरूकता सप्ताह के संबंध में भी जानकारी दी गई। जागरूकता बढ़ाने के लिए भाषण और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताएं करवाई गईं। भाषण प्रतियोगिता में लक्ष्य ने पहला, सोनाक्षी ने दूसरा और प्रियांशी ने तीसरा स्थान हासिल किया। पोस्टर मेकिंग में प्रांशी प्रथम, सानिया द्वितीय और पारुल तृतीय रहीं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से विजेताओं और प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय के 108 विद्यार्थियों ने भाग लिया। अंत में विद्यार्थियों को फल भी वितरित किए गए। इस अवसर पर विशाल ठाकुर, सुभाष कुमार सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed