फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Neelam got first place in speech competition

Bilaspur News: भाषण प्रतियोगिता में नीलम ने पाया पहला स्थान

Fri, 24 Jan 2025 11:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Fri, 24 Jan 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Neelam got first place in speech competition
-घुमारवीं आईटीआई में मनाया राष्ट्रीय युवा दिवस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। राजकीय प्रौद्योगिकी प्रशिक्षण संस्थान घुमारवीं में हिमाचल प्रदेश एड्स कंट्रोल सोसाइटी की ओर से राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया। इसकी अध्यक्षता आईटीआई प्रधानाचार्य कुलदीप चंद ने की।

इस दौरान आईटीआई प्रशिक्षुओं के लिए भाषण और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता भी कराई गई। भाषण प्रतियोगिता में नीलम पहले और परमजीत दूसरे स्थान पर रहे। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में करण पहले और शगुन दूसरे स्थान पर रहीं। स्वास्थ्य शिक्षिका लीला शर्मा ने बताया कि यह दिवस स्वामी विवेकानंद की जयंती के रूप में मनाया जाता है। इसमें युवाओं को नशे से दूर रहने के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही एचआईवी/एड्स, संतुलित आहार और यातायात नियमों का पालन करने के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने 100 दिन टीबी मुक्त भारत कैंपेन का उल्लेख करते हुए प्रशिक्षुओं को शपथ दिलाई और उन्हें इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सक्रिय भागीदारी निभाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इस दिन को मनाने का उद्देश्य युवाओं को विवेकानंद की शिक्षाओं को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना है। इस अवसर पर स्वास्थ्य पर्यवेक्षक सुरेंद्र कुमार, आईसीटीसी काउंसलर मोनिका, लैब तकनीशियन मंजू शर्मा, आशा कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed