फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   NCC cadets from Bilaspur College brought glory to the institution with an outstanding performance.

Bilaspur News: बिलासपुर कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने शानदार प्रदर्शन कर चमकाया नाम

Fri, 24 Jul 2026 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
NCC cadets from Bilaspur College brought glory to the institution with an outstanding performance.
बिलासपुर कॉलेज के एनसीसी कैडेट ने वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में किया शानदार प्रदर्शन। स्रोत: कॉले
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर के एनसीसी आर्मी विंग के कैडेट ने द्वितीय हिमाचल प्रदेश एनसीसी बटालियन मंडी की ओर से आयोजित वार्षिक प्रशिक्षण शिविर–231 में शानदार प्रदर्शन किया।
यह दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर राजकीय बहुतकनीकी संस्थान सुंदरनगर में आयोजित किया गया, जिसमें बिलासपुर कॉलेज के 47 कैडेट्स ने भाग लिया। इस दौरान सभी कैडेट्स को चार कंपनियों में विभाजित किया गया, जिनमें बिलासपुर कॉलेज के कैडेट्स को ब्रावो कंपनी में स्थान दिया गया।
विज्ञापन

ब्रावो कंपनी के कंपनी सीनियर के रूप में सीनियर अंडर ऑफिसर करण चौहान, अंडर ऑफिसर पंकज शर्मा, कंपनी क्वार्टर मास्टर सार्जेंट रिया कुमारी और सार्जेंट मुस्कान ने पूरे शिविर के दौरान अनुशासन बनाए रखने, प्रशिक्षण गतिविधियों का सफल संचालन करने एवं कैडेट्स का मार्गदर्शन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शिविर के दौरान ड्रिल, शस्त्र प्रशिक्षण, व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व विकास, रस्साकशी, रिले दौड़, नींबू-चम्मच दौड़, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, वाद-विवाद प्रतियोगिता और गार्ड ऑफ ऑनर सहित अनेक सैन्य गतिविधियों का आयोजन किया गया। इन सभी प्रतियोगिताओं एवं गतिविधियों में ब्रावो कंपनी के कैडेट ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 9 स्वर्ण और 30 रजत पदक अर्जित किए। शानदार प्रदर्शन के आधार पर ब्रावो कंपनी को संपूर्ण शिविर की सर्वश्रेष्ठ कंपनी घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिलासपुर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पीएस कटवाल ने सभी कैडेट्स को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता उनके अनुशासन, कठोर परिश्रम, नेतृत्व क्षमता और सामूहिक प्रयास का परिणाम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कैडेट्स भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कॉलेज और द्वितीय हिमाचल प्रदेश एनसीसी बटालियन मंडी का नाम गौरवान्वित करते रहेंगे।

कॉलेज के सहायक एनसीसी अधिकारी कैप्टन डॉ. जय चंद ने भी सभी कैडेट और एनसीसी आर्मी विंग को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि एनसीसी केवल सैन्य प्रशिक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व, राष्ट्रभक्ति एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने का सशक्त मंच है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed