Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   NCC cadets conducted a Flag Day awareness campaign in Bilaspur market.

Bilaspur News: एनसीसी कैडेट्स ने बिलासपुर बाजार में चलाया झंडा दिवस जागरूकता अभियान

Sun, 22 Nov 2026 12:14 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
NCC cadets conducted a Flag Day awareness campaign in Bilaspur market.
बिलासपुर कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर आयोजित जागरूकता अभियान में भाग लेते
दुकानदारों को वितरित किए झंडे, सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए सहयोग की अपील
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर की एनसीसी आर्मी विंग के कैडेट्स ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस के उपलक्ष्य में बिलासपुर बाजार में जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान छह कैडेट्स ने विभिन्न दुकानों पर जाकर दुकानदारों को झंडा दिवस के महत्व की जानकारी दी और देश के वीर सैनिकों, पूर्व सैनिकों तथा उनके परिवारों के कल्याण के लिए स्वेच्छा से सहयोग देने की अपील की। अभियान के दौरान दुकानदारों ने भी अपनी इच्छानुसार योगदान दिया।
कैडेट्स ने लोगों को बताया कि सशस्त्र सेना झंडा दिवस देश के सैनिकों के त्याग, समर्पण और बलिदान के प्रति सम्मान प्रकट करने का अवसर है। इस दिन एकत्रित सहयोग का उद्देश्य सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके आश्रित परिवारों के कल्याण में योगदान देना है।
विज्ञापन

कॉलेज के एनसीसी अधिकारी कैप्टन डॉ. जय चंद के मार्गदर्शन में आयोजित इस अभियान के दौरान कैडेट्स ने दुकानदारों से संपर्क कर उन्हें झंडे वितरित किए। उन्होंने कैडेट्स को अभियान के उद्देश्य और महत्व की जानकारी देते हुए समाज में जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान के समन्वय में सीनियर अंडर ऑफिसर करण चौहान ने अहम भूमिका निभाई। इसमें कंपनी क्वार्टर मास्टर सार्जेंट रिया कुमारी, सार्जेंट मुस्कान, कॉर्पोरल अक्षम, कॉर्पोरल सिमरन, लांस कॉर्पोरल आदित्य और लांस कॉर्पोरल प्रिंस ने भाग लिया।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पीएस कटवाल ने कैडेट्स के इस प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियों से विद्यार्थियों में देशभक्ति, सामाजिक जिम्मेदारी और भारतीय सशस्त्र सेनाओं के प्रति सम्मान की भावना विकसित होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed