फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   ncc

भारतीय सेना में बिलासपुर महाविद्यालय के 6 से ज्यादा छात्रों का चयन

Thu, 19 Nov 2020 10:53 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 10:53 PM IST
विज्ञापन
ncc
बिलासपुर। बिलासपुर महाविद्यालय के एनसीसी नेवल विंग के एक साथ आधा दर्जन से अधिक कैडेट का चयन भारतीय सेना में हुआ है। एएनओ नेवल विंग डॉ. सुरेश शर्मा ने बताया कि ये सभी बच्चे राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर कैंप लगा चुके हैं। वहीं, एनसीसी सी प्रमाण पत्र धारक होने के कारण आर्मी में इन बच्चों को लिखित परीक्षा में छूट मिली है।
विज्ञापन

भारतीय सेना में बिलासपुर महाविद्यालय के एनसीसी नेवल विंग के एक साथ 6 से ज्यादा कैडेट का चयन हुआ है। सभी बच्चे एनसीसी सी प्रमाण पत्र होल्डर हैं। एनसीसी सी प्रमाण पत्र धारक को आर्मी में सीधे प्रवेश दिया जाता है। वहीं, एएनओ नेवल विंग डॉ. सुरेश शर्मा ने बताया कि ये सभी बच्चे राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर कैंप लगा चुके हैं। वहीं ये सभी बच्चे काफी होनहार हैं और सेना में जाकर भी यह अपनी होनहारी का सबूत देते रहेंगे।
विज्ञापन

डॉ. सुरेश ने कहा कि एनसीसी नेवल विंग बिलासपुर से पहले भी कई बच्चों का चयन पुलिस, आर्मी और केंद्रीय सुरक्षा बलों में हुआ है। वहीं, उन्होंने कहा कि बिलासपुर महाविद्यालय के एनसीसी नेवल विंग के एक साथ आधा दर्जन से अधिक कैडेट के चयन पर वे बहुत खुश हैं। यह उनके लिए गर्व की बात है। बिलासपुर महाविद्यालय के प्रधानाचार्य राम कृष्ण ने इन सभी बच्चों का सेना में चयन होने पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed