{"_id":"67b9bae04bcc5cee600e98df","slug":"nayana-devis-water-crisis-will-end-soon-people-hope-for-relief-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-132546-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: जल्द खत्म होगा नयना देवी का जल संकट, जनता को राहत की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: जल्द खत्म होगा नयना देवी का जल संकट, जनता को राहत की उम्मीद
Sat, 22 Feb 2025 11:21 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sat, 22 Feb 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-एक महीने से पानी के लिए जूझ रहे लोग, टैंकर मंगवा कर कर रहे गुजारा
-नहर की मरम्मत के चलते पानी की आपूर्ति करने में हो रही थी समस्या
-बीबीएमबी के अधिकारी बोले, तीन दिन में पूरा होगा मरम्मत का काम
तरुणेश शर्मा
श्री नयना देवी जी(बिलासपुर)। प्रसिद्ध तीर्थ स्थल माता श्री नयना देवी और आसपास के गांवों में पिछले एक महीने से जारी जल संकट जल्द समाप्त होने की उम्मीद है। बीबीएमबी द्वारा नहर की मरम्मत का काम अंतिम चरण में है और जल्द ही जल आपूर्ति बहाल होने की संभावना है। जल संकट के कारण स्थानीय लोगों और मंदिर प्रशासन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
शहर और आसपास के गांवों में जल संकट ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। कई इलाकों में टैंकरों से पानी पहुंचाया जा रहा है, लेकिन यह जरूरतों के मुकाबले बहुत कम पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षेत्र में पानी की आपूर्ति नियमित नहीं हो पा रही है। कई बार दो-तीन दिन तक पानी नहीं मिलता, जिससे पीने और अन्य कार्यों के लिए भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। पानी की कमी के चलते घर का कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। कई बार घंटों तक टैंकरों का इंतजार करना पड़ता है, लेकिन पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि जल्द से जल्द जल आपूर्ति बहाल की जाए।
माता श्री नयना देवी मंदिर में हर दिन हजारों श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं, लेकिन जल संकट के कारण पीने के पानी से लेकर अन्य जरूरी कार्यों तक पानी की भारी कमी रहती है। इससे श्रद्धालुओं की सुविधा प्रभावित हुई। पानी की किल्लत के चलते नगर के कई लोगों को वैकल्पिक इंतजाम करने पड़े। कुछ लोगों ने प्राइवेट टैंकरों का सहारा लिया, जबकि कई गांवों में लोग दूर-दराज के प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी भरने के लिए मजबूर हुए।
विज्ञापन
वहीं अब जाकर लोगों के लिए राहत की खबर मिली है। बीबीएमबी के अधिशासी अभियंता इंद्र अवतार ने बताया कि नहर की मरम्मत का काम लगभग पूरा हो चुका है और दो-तीन दिनों में जल आपूर्ति पूरी तरह सामान्य हो जाएगी। उन्होंने कहा कि मरम्मत कार्य आवश्यक था और विभाग को जनता की परेशानी की पूरी जानकारी है। वहीं जल शक्ति विभाग श्री नयना देवी जी के सहायक अभियंता केएल गुलेरिया ने बताया कि जल संकट को कम करने के लिए विभाग लगातार प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि जहां सामान्य दिनों में 14 लाख लीटर पानी प्रतिदिन उठाया जाता था, वहीं इस दौरान केवल छह लाख लीटर पानी ही उपलब्ध हो सका। विभाग ने पुरानी जल आपूर्ति स्कीम और गैलरी से पानी उठाकर नगर और मंदिर की आपूर्ति जारी रखने की पूरी कोशिश की। उन्होंने कहा कि विभाग के कर्मचारियों ने दिन-रात काम कर जल आपूर्ति बनाए रखी और लोगों ने भी सहयोग किया। जल्द ही नहर से पानी की आपूर्ति बहाल हो जाएगी, जिससे क्षेत्र में जल संकट पूरी तरह समाप्त हो जाएगा। संवाद