फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Nauni University students will learn the intricacies of flower production in Meena Chandel's flower house.

Bilaspur News: मीना चंदेल के फ्लावर हाउस में नौणी विवि के बच्चे सीखेंगे फूल उत्पादन की बारीकी

Thu, 07 Mar 2024 11:13 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
Nauni University students will learn the intricacies of flower production in Meena Chandel's flower house.
- व्यावसायिक पुष्प उत्पादन एवं मूल्य वर्धन को लेकर किसानों को किया जागरूक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। डॉक्टर यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी के पुष्प एवं भू-दृश्य वास्तुकला विभाग ने व्यावसायिक पुष्प उत्पादन एवं मूल्य वर्धन का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर बिलासपुर की हीरापुर पंचायत में आयोजित किया। इसमें पंचायत के करीब 80 लोगों ने भाग लिया। वैज्ञानिकों ने कहा कि नौणी विश्वविद्यालय में बीएससी, एमएससी और पीएचडी करने वाले बच्चों को मीना चंदेल के फॉर्म हाउस में फूल उत्पादन के गुर सिखाए जाएंगे।

विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने लोगों को व्यावसायिक फूलों की खेती का महत्व बताया। वहीं इसमें संभावनाएं, व्यावसायिक नर्सरी उत्पादन एवं शुष्क पुष्प का मूल्य वर्धन कैसे किया जाए इस पर भी जानकारी दी। कहा कि किसान, गृहिणियां छोटी सी जमीन से इस व्यवसाय को वैज्ञानिक तरीके से शुरू करें। उद्यान विभाग के अधिकारियों ने किसानों को विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। विश्वविद्यालय के कुलपति राजेश्वर सिंह चंदेल ने कहा कि पुष्प उत्पादन में मीना चंदेल ने राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने इसके लिए मीना चंदेल को शुभकामनाएं भी दीं। कहा कि उन्होंने यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों के साथ मीना चंदेल के ग्रीनहाउस का भ्रमण किया। देखा कि वहां पर फूलों की खेती को कैसे किया जा रहा है। देखकर हैरानी हुई कि यह जमीन उन्होंने किराये पर लेकर काम शुरू किया है। वहीं अपने साथ कई अन्य लोगों को भी रोजगार दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के नौजवानों, महिलाओं, युवाओं को इनसे सीख लेनी चाहिए। यह हमारे लिए व हमारी यूनिवर्सिटी के लिए प्रेरणा स्रोत है। कहा कि यूनिवर्सिटी के जो बच्चे बीएससी, एमएससी और पीएचडी कर रहे हैं वह प्रैक्टिकल के लिए मीना चंदेल के फ्लावर फार्म हाउस में फूलों की खेती की बारीकी को समझेंगे व इसका प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। भविष्य में यूनिवर्सिटी इनके साथ मिलकर इस कार्य को कैसे आगे बढ़ाया जाए इस पर कार्य करेंगे। प्रशिक्षण में नौणी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजेश्वर सिंह चंदेल, डीन डॉ. मनीष शर्मा, हेड आफ फ्लोरीकल्चर सीताराम धीमान, उद्यान विभाग की डिप्टी डायरेक्टर डॉ. माला शर्मा, एसएमएस अभिषेक शर्मा, एचडीओ अरविंद शर्मा, पुष्प उत्पादन में राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त मीना चंदेल व पंचायत के प्रधान व कई अन्य गण मान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed