फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Nauni-Bharadighat four lane: Drain water in the fields, 3 bigha maize crop destroyed

नौणी-भराड़ीघाट फोरलेन : नाली का पानी खेतों में, 3 बीघा मकी की फसल तबाह

Fri, 19 Sep 2025 11:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Fri, 19 Sep 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Nauni-Bharadighat four lane: Drain water in the fields, 3 bigha maize crop destroyed
नौणी.भराड़ीघाट फोरलेन निर्माण के दौरान नाली प्रबंधन में अनदेखी के कारण तबाह हुए किसानों के खेत।
संशोधित खबर
विज्ञापन


फोरलेन निर्माण में नाली प्रबंधन की अनदेखी से किसानों को हुआ भारी नुकसान
किसान ने शिकायत देकर जिला प्रशासन से की जल्द समाधान की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। नौणी–भराड़ीघाट फोरलेन परियोजना के निर्माण कार्य के दौरान स्याहोला विनायक घाट में किसानों के खेतों में भारी नुकसान हुआ है। फोरलेन के पास से बहने वाली नालियों का पानी सीधे खेतों में जा रहा है, जिससे करीब 7 बीघा में से 3 बीघा खेत पूरी तरह तबाह हो गए हैं। प्रभावित खेतों में लगी मकीकी की फसल पूरी तरह नष्ट हो गई है।

किसानों का कहना है कि फोरलेन निर्माण के दौरान नाली प्रबंधन में अनदेखी की गई है। नालियों का पानी खेतों में बहने से किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। कुछ किसानों ने बताया कि खेतों को बचाने के लिए कई बार फोरलेन परियोजना अधिकारियों से संपर्क किया, लेकिन किसी भी स्तर पर ठोस समाधान नहीं मिला। स्थानीय किसान काली दास के पुश्तैनी खेतों में भारी नुकसान हुआ है। काली दास ने जिला प्रशासन को लिखित शिकायत दी है कि फोरलेन मार्ग के नजदीक से बिछाई गई नाली का पानी उनके खेतों में बहने लगा है, जिससे करीब 7 बीघा में से 3 बीघा खेत पूरी तरह तबाह हो गए हैं। प्रभावित खेत में मक्की की फसल लगी थी, जो अब पूरी तरह नष्ट हो चुकी है। बताया कि उन्होंने और उनके बच्चों ने कई बार फोरलेन अधिकारियों से संपर्क किया, लेकिन किसी भी स्तर पर मदद या समाधान नहीं मिला। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि फोरलेन अधिकारियों को निर्देश दिए जाएं ताकि बची हुई जमीन को नुकसान से बचाया जा सके और नाली का उचित प्रबंधन किया जा सके, जिससे भविष्य में खेती जारी रखी जा सके। एसडीएम सदर डॉक्टर राजदीप ने कहा कि किसानों की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है। अगर किसी किसान को नुकसान हुआ है तो जांच के बाद इसका समाधान किया जाएगा।

नौणी.भराड़ीघाट फोरलेन निर्माण के दौरान नाली प्रबंधन में अनदेखी के कारण तबाह हुए किसानों के खेत।

नौणी.भराड़ीघाट फोरलेन निर्माण के दौरान नाली प्रबंधन में अनदेखी के कारण तबाह हुए किसानों के खेत।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed