फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   National Lok Adalat will be held in Bilaspur on 14 December

Bilaspur News: बिलासपुर में 14 दिसंबर को होगी राष्ट्रीय लोक अदालत

Tue, 05 Nov 2024 11:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Tue, 05 Nov 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
National Lok Adalat will be held in Bilaspur on 14 December
- बैंक विवाद, श्रम विवाद ,बिजली, पानी बिल, वैवाहिक विवादों का होगा निपटारा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले के विभिन्न न्यायालय परिसरों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 14 दिसंबर को किया जाएगा। यह अदालत जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर, घुमारवीं और झंडूता न्यायालय परिसर में होगी।

सचिव, जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण, बिलासपुर मनीषा गोयल ने बताया कि इस लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य लंबित मामलों का त्वरित निपटारा करना है, जिसमें बैंक विवाद, श्रम विवाद, बिजली, पानी के बिल के मामले, वैवाहिक विवाद शामिल हैं। जिन व्यक्तियों के पास इन श्रेणियों में कोई लंबित मामला है, वे अपने मामले को लोक अदालत में प्रस्तुत कर सकते हैं। इसके अलावा, यदि कोई व्यक्ति न्यायालय में विचाराधीन नहीं है, तो वह भी अपने विवाद का समाधान आपसी समझौते से करने के लिए आवेदन कर सकता है। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण से निशुल्क कानूनी सहायता या परामर्श प्राप्त करने के लिए टोल फ्री नंबर 15100 या सचिव, जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण, बिलासपुर का नंबर 01978-221452 पर संपर्क करें। इसके अलावा, इच्छुक व्यक्ति ईमेल के माध्यम से Secy-dlsa-bil-hp@gov.in पर संपर्क कर सकते हैं या राष्ट्रीय विधिक सेवाएं प्राधिकरण की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के दूरभाष नंबर 01978-221452 पर संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed