फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Nalwadi Mela: Top 15 participants selected for Voice of Bilaspur

नलवाड़ी मेला : वॉयस ऑफ बिलासपुर के लिए टॉप-15 प्रतिभागी चयनित

Mon, 02 Mar 2026 11:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Nalwadi Mela: Top 15 participants selected for Voice of Bilaspur
बिलासपुर में आयोजित ऑडिशन में प्रस्तुति देता कलाकार। स्रोत: डीपीआरओ
9 युवक, 6 युवतियां अगले दौर में, 20-21 मार्च को मंच पर मिलेगा मौका
विज्ञापन

7 और 10 मार्च को होगी ग्रूमिंग, इसके बाद टॉप-10 की की जाएगी घोषणा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला में वॉयस ऑफ बिलासपुर प्रतियोगिता के लिए टॉप-15 प्रतिभागियों का चयन कर लिया गया है। 28 फरवरी को बिलासपुर के बहुउद्देशीय सांस्कृतिक भवन में हुए ऑडिशन में 9 लड़कों और 6 लड़कियों ने अगले चरण में जगह बनाई।
चयनित प्रतिभागियों में रजत, अंकितेश, आशुतोष, दिनेश, मुस्कान, वंदना, सौरभ, अनन्या, लता, विशाल, नरेश, अनु, दीक्षांत, सुमित और आंचल शामिल हैं। प्रतिभागियों ने लोकगीतों से लेकर फिल्मी और सूफी गायन तक विविध शैलियों में दमदार प्रस्तुतियों से निर्णायक मंडल को प्रभावित किया।
विज्ञापन

मेला कमेटी के अध्यक्ष एवं उपायुक्त राहुल कुमार ने बताया कि चयनित प्रतिभागियों के लिए 7 और 10 मार्च को विशेष ग्रूमिंग सत्र आयोजित किए जाएंगे। इन सत्रों में गायन क्षेत्र के विशेषज्ञ मंच संचालन, स्वर साधना और प्रस्तुति की बारीकियों पर प्रशिक्षण देंगे। ग्रूमिंग के अंतिम दिन टॉप-10 प्रतिभागियों का चयन होगा। इन्हें 20 और 21 मार्च को सांस्कृतिक संध्याओं के दौरान मुख्य मंच पर प्रस्तुति का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑडिशन में बिलासपुर के गायक गौरव गोंडल, संगीत प्रोफेसर मनोहर शर्मा तथा जुखाला कॉलेज के संगीत प्रोफेसर डॉ. केएस ठाकुर ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। निर्णायकों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए निरंतर अभ्यास और मंच अनुशासन पर विशेष जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed