फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Nakaraana and Mazari advance to the next round in badminton.

Bilaspur News: बैडमिंटन में नकाराणा और मजारी ने अगले दौर में किया प्रवेश

Sat, 29 Aug 2026 11:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Nakaraana and Mazari advance to the next round in badminton.
दबट स्कूल में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में कबड्डी खेल में दमखम दिखाते हुए खिलाड़ी। स्रोत: संवा
दबट स्कूल में अंडर-14 छात्र वर्ग की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता हुई शुरू
विज्ञापन

27 स्कूलों के 320 खिलाड़ी कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, वॉलीबाल, कुश्ती, शतरंज में लेंगे भाग

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दबट में स्वारघाट खंड की अंडर-14 छात्र वर्ग की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई। इसमें 27 स्कूलों के 320 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। यह खिलाड़ी कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, वॉलीबाल, कुश्ती और शतरंज में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। समारोह के मुख्यातिथि पूर्व पंचायत प्रधान जसवीर सिंह राणा ने ध्वजारोहण कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। खिलाड़ियों ने उन्हें मार्च पास्ट की सलामी दी। इस अवसर पर स्थानीय स्कूल की छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्यातिथि ने सभी खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने खिलाड़ियों को खेलों की खेल की भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया। खेल प्रभारी शांता कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता के पहले दिन खो-खो के मैच में नांगे ठाकुर स्कूल ने ज्ञान ज्योति स्कूल झिडियां, टोबा स्कूल ने नकराणा, स्वारघाट स्कूल ने कल्लर, तरसूह ने बैहल स्कूल को हराया। बैडमिंटन में नकाराणा ने खरकड़ी, मजारी स्कूल ने बस्सी, बड्डू डढोग ने कल्लर स्कूल को हराया। कबड्डी में स्वारघाट स्कूल ने टोबा, जामली ने काथला, नांगे ठाकुर स्कूल ने तरवाड़, लखनू ने नकराणा, बैहल ने धलेट स्कूल, ज्ञान ज्योति स्कूल झिडियां ने स्वाहण को हराया। वॉलीबाल में जकातखाना ने बड्डू डढोग, लखनू ने नांगे ठाकुर, भाखड़ा ने खरकड़ी, तरसूह ने माकड़ी स्कूल को हराया। इस अवसर पर सुभाष चंद, स्कूल का स्टाफ, अन्य स्कूलों से आए शिक्षक खिलाड़ी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed