फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   naina devi temple

Bilaspur News: नयनादेवी मंदिर में नववर्ष के मेलों में चढ़ा 35 लाख का नकद चढ़ावा

Tue, 03 Jan 2023 11:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jan 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
naina devi temple
श्री नयनादेवी मंदिर में दर्शन करने के लिए कतार में खड़े श्रद्धालु। संवाद - फोटो : BILASPUR
श्री नयनादेवी जी(बिलासपुर)। श्री नयनादेवी मंदिर में नववर्ष के मेलों में श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में 35 लाख रुपये का नकद चढ़ावा चढ़ाया है। पांच दिवसीय मेले में दो लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए मां के दर्शन किए। उधर, मंगलवार को भारी संख्या श्रद्धालु मां के दरबार में पहुंचे।
विज्ञापन

मंदिर न्यास के काउंटर इंचार्ज विनय शर्मा ने बताया कि मंदिर न्यास को पांच दिवसीय नववर्ष मेलों के दौरान 34,93, 842 रुपये नकद, 40.7 ग्राम सोना, 3.5 किलोग्राम चांदी, 115 डॉलर और 10 दिराम चढ़ावे के रूप में प्राप्त हुए हैं। मंदिर अधिकारी राजकुमार ठाकुर ने बताया कि नववर्ष मेले शांतिपूर्ण संपन्न हो गए। सभी विभागों ने श्रद्धालुओं की सुविधा के व्यापक प्रबंध किए थे। बता दें कि 29 दिसंबर से दो जनवरी तक नववर्ष मेले का आयोजन किया गया। नववर्ष मेले में तीसरे और चौथे दिन करीब एक लाख श्रद्धालु पंजाब, हिमाचल, हरियाणा और उत्तर प्रदेश से पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed