{"_id":"57a777424f1c1b7d112b9598","slug":"naina-devi-one-lekhs-piligrim-came","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां नयनादेवी के दरबार में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां नयनादेवी के दरबार में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्री नयना देवी(बिलासपुर)।
Updated Sun, 07 Aug 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
naina devi
- फोटो : naina devi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर भारत के प्रसिद्ध शक्ति पीठ श्रीनयनादेवी में रविवार को श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। बारिश की रिमझिम-रिमझिम फुहारों में पांचवें दिन मंदिर में करीब एक लाख श्रद्धालुओं ने मां के दर हाजिरी भरी। वहीं एकाएक श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने से प्रशासन को भी भीड़ को नियंत्रित करने में कड़ी मशकक्त करनी पड़ी।
हालत ऐसी थी कि भारी संख्या में श्रद्धालुओं के आने पर विश्राम गृह से लेकर कोहनी मोड़ तक कारोबारियों ने सड़क के दोनों ओर लगे स्टालों को तुरंत हटाकर सड़क के एक ओर लगाने के लिए भी अधिकारियों को भी निर्देश देने पड़े। हालांकि शुरू के दिनों में मंदिर में पहुंचने वालों की संख्या कम थी। मगर शनिवार को जहां 50 हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका। वहीं रविवार को श्रद्धालुओं की संख्या एक लाख के समीप पहुंच गई है। वहीं उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में श्रद्धालुओ की संख्या में और इजाफा होगा।
रविवार को एडीएम एवं मेला अधिकारी मंदिर न्यास श्री नयना देवी डॉ. चांद प्रकाश शर्मा ने सुबह 10 बजे से सवा 12 बजे तक सभी सेक्टरों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने प्रत्येक सेक्टर में तैनात सेक्टर मैजिस्ट्रेट और सेक्टर पुलिस अधिकारियों को सफाई व्यवस्था और सुरक्षा को बेहतर बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए।
विज्ञापन
लंगरों की व्यवस्थाओं को भी जांचा
इस बार सफाई व्यवस्था और पेयजल को लेकर विशेष तरजीह दी गई है ताकि किसी भी प्रकार की बीमारी फैलने का अंदेशा न रहे। उन्होंने लंगरों की सफाई व्यवस्था, लंगरों में श्रद्धालुओं के लिए परोसे जा रहे खाने की गुणवत्ता का भी निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम पंचायत टोबा के प्रधान राम दास चौधरी से भी टोबा सेक्टर के निरीक्षण के दौरान लंबी बातचीत की और सेक्टर मैजिस्ट्रेट के साथ बेहतर तालमेल रखकर जिला प्रशासन का सहयोग करने की बात की। उन्होंने टोबा में शौचालयों की साफ-सफाई, लंगरों से निकलने वाली गंदगी को कहीं बाहरी जगह पर फेंकने के निर्देश दिए। ताकि टोबा क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को सुचारु बनाया जा सके।
सड़क किनारे से हटाई गई दुकानें
एडीएम ने मेला क्षेत्र की परिधी में स्थानीय विश्राम गृह से लेकर कोहनी मोड़ तक कारोबारियों द्वारा सड़क के दोनों ओर स्थापित स्टालों को तुरंत हटाकर सड़क के एक ओर लगाने के लिए कार्यकारी अधिकारी नगर परिशद को निर्देया दिए ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। जिस पर तुरंत कार्यवाही करते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत सड़क के किनारे से हटा दिया गया। इसी प्रकार लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को भी पूरा मेला क्षेत्र में सड़क के किनारे संभावित भू-स्खलन स्थानों पर लगातार चौकसी रखने तथा सड़क व नालियों को बिल्कुुल साफ रखने के निर्देश दिए गए ताकि पैदल चलने वाले तथा वाहनों में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
...