फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Naina Devi Block unit opposes statement regarding dissolution of state executive committee.

Bilaspur News: राज्य कार्यकारिणी भंग करने के बयान पर नयना देवी ब्लॉक इकाई का विरोध

Sun, 27 Sep 2026 12:49 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Naina Devi Block unit opposes statement regarding dissolution of state executive committee.
धर्मशाला की बैठक में बिना चर्चा निर्णय लेने का आरोप, कार्रवाई हुई तो सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। हिमाचल प्रदेश युवा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संगठन की नयना देवी ब्लॉक कार्यकारिणी ने राज्य कार्यकारिणी को भंग करने संबंधी बयान का विरोध किया है। ब्लॉक कार्यकारिणी ने कहा कि प्रदेश स्तर पर कोई भी निर्णय लेने से पहले संबंधित ब्लॉक इकाइयों और कर्मचारियों से चर्चा की जानी चाहिए। ब्लॉक कार्यकारिणी के प्रधान रमेश कुमार, उप प्रधान कमली देवी, मुख्य सचिव कर्मचंद, कोषाध्यक्ष न शर्मा, सलाहकार चुनी लाल, उप सलाहकार रणजीत सिंह, प्रेस सचिव गुड्डू राम और कार्यकारिणी सदस्य परमजीत सिंह व सुषमा देवी ने संयुक्त बयान में कहा कि छह सितंबर को धर्मशाला में किसी अन्य संगठन की ओर से कर्मचारी एकता मंच के नाम पर विभिन्न जिलों के प्रधानों की बैठक बुलाई गई थी। आरोप लगाया कि बैठक के बाद राज्य कार्यकारिणी को भंग करने संबंधी बयान मीडिया में दिया गया। उन्होंने कहा कि नयना देवी ब्लॉक कार्यकारिणी और कर्मचारियों के साथ इस संबंध में कोई बैठक या विचार-विमर्श नहीं किया गया। इसे उन्होंने संगठनात्मक अनुशासन के खिलाफ बताया। ब्लॉक कार्यकारिणी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में राज्य कार्यकारिणी कर्मचारियों के हितों के लिए काम कर रही है और पिछले एक वर्ष में कर्मचारियों को इसका लाभ मिला है। नयना देवी ब्लॉक इकाई ने राज्य कार्यकारिणी के साथ मजबूती से खड़े रहने की बात कही। उन्होंने चेतावनी दी कि राज्य कार्यकारिणी को भंग करने का प्रयास हुआ तो ब्लॉक के कर्मचारी एकजुट होकर विरोध करेंगे। ऐसी स्थिति में ब्लॉक कार्यकारिणी ने सामूहिक रूप से त्यागपत्र देने की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed