{"_id":"68498d670d8d7183010ccb6a","slug":"naib-subedar-jiva-ram-merged-into-the-five-elements-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-138651-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: नायब सूबेदार जिवा राम पंचतत्व में विलीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: नायब सूबेदार जिवा राम पंचतत्व में विलीन
Wed, 11 Jun 2025 11:34 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Wed, 11 Jun 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- 1971 के भारत-पाक युद्ध में लिया था हिस्सा, पूर्व सैनिकों ने दी अंतिम विदाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भेल कुठेड़ा के रहने वाले सेना मेडल से सम्मानित नायब सूबेदार जिवा राम का 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर है। नायब सूबेदार जिवा राम भारतीय सेना की तोपखाना रेजिमेंट के सिपाही रहे और उन्होंने 1965 तथा 1971 के भारत-पाक युद्ध में अदम्य साहस दिखाते हुए हिस्सा लिया। उनकी सैन्य सेवाओं को राष्ट्र द्वारा सराहा गया और उन्हें राष्ट्रपति द्वारा सेना मेडल से सम्मानित किया गया था। पूर्व सैनिक कल्याण समिति हिमाचल प्रदेश की ओर से चेयरमैन कैप्टन संजय कुमार सहित सैकड़ों पूर्व सैनिकों और स्थानीय ग्रामीणों ने उन्हें अंतिम विदाई दी। उनके बेटे सुरेश कुमार सहित प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार आदित्य गुलेरिया, हवलदार देवेंद्र देव कटोच ने तथा समिति की ओर से पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर कैप्टन हंस राज शर्मा, वाइस चेयरमैन कैप्टन राज कुमार, सूबेदार मेजर जय सिंह, दिलीप सिंह, महेंद्र सिंह, प्रेम सिंह, बीर सिंह, हेम सिंह, किशोरी लाल, सुखजीत सिंह सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे। सूबेदार बीर सिंह की बिगुल धुन के साथ दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। कैप्टन संजय कुमार ने बताया कि नायब सूबेदार जिवा राम 1961 में वे भारतीय सेना में भर्ती हुए। सेवा के दौरान उन्होंने नाशिक, पुंछ, बकलोह और राजस्थान जैसे सीमावर्ती क्षेत्रों में तैनात रहकर देश की रक्षा की। 1983 में सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने हिमाचल प्रदेश पुलिस में भी 9 वर्ष 6 माह तक सेवाएं दीं और वर्ष 1990 में पूर्ण रूप से सेवानिवृत्त हुए। उनकी सेवाएं आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देती रहेंगी।