फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Nadda worshiped at Jhandewalan temple along with his wife on the Pran Pratistha program.

असंख्य धर्मावलंबियों के लिए पावन क्षण : नड्डा

Mon, 22 Jan 2024 08:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jan 2024 08:04 PM IST
विज्ञापन
Nadda worshiped at Jhandewalan temple along with his wife on the Pran Pratistha program.
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने धर्मपत्नी के साथ झंडेवालान मंदिर में की पूजा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और उनकी धर्मपत्नी मल्लिका नड्डा ने प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर नई दिल्ली स्थित झंडेवालान मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने राम भक्तों के साथ मिलकर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा।

नड्डा ने कहा कि श्रद्धालुओं के साथ इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। सनातन संस्कृति के असंख्य धर्मावलंबियों के लिए यह पावन क्षण धन्य करने वाला है। सदियों की प्रतीक्षा, त्याग और बलिदान से प्राप्त हुए इस पुण्य अवसर ने हमारे अंतर्मन में प्रभु के उच्च आदर्शों को अपनाकर कर्तव्यों के निर्वहन की प्रेरणा दी है। नड्डा ने इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में असंख्य राम भक्तों के संकल्प सिद्ध होने पर उनका आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि मां भारती के सांस्कृतिक अभ्युदय का यह सवेरा हमारे गौरवशाली राष्ट्र को वैश्विक प्रगति व प्रतिष्ठा की आभा से प्रदीप्त करेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed