फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   nadda in bilaspur

लोग काम करवाने के लिए जाते हैं राजधानी, मैं यहां लेकर आया हूं दिल्ली : नड्डा

Sun, 10 Apr 2022 11:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
nadda in bilaspur
बिलासपुर के हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज बंदला पंहुचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का स्वा? - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। लोग कहते हैं कि अगर कुछ कमाना है तो घर से बाहर जाना पड़ता है, मैं भी घर से बाहर गया और न केवल अपने जिले बल्कि प्रदेश के लिए बहुत कुछ कमाकर लाया हूं। हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज बंदला उस कमाई में से एक है। लोग काम करवाने के लिए दिल्ली जाते हैं, लेकिन मैं दिल्ली यहां पर लेकर आया हूं। यह बात जेपी नड्डा ने बंदला हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज के निरीक्षण के दौरान लोगों को संबोधित करते कही।
विज्ञापन

जेपी नड्डा ने जैसे ही बिलासपुर शहर से बंदला का रुख किया तो लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। सिहड़ा से करीब तीन किलोमीटर पीछे पहुंचने पर रास्ते में खड़े दादा-पोता को देखते ही जेपी नड्डा ने गाड़ी रुकवा दी। नड्डा जैसे ही गाड़ी से उतरे दोनों ने हार पहनाकर उनका स्वागत किया। वहीं सिहड़ा पहुंचने पर लोगों से मिले। दूर खड़े लोगों से उन्होंने कहा कि उनके पास आकर बैठो। कहा कि मैं यहां भाषण देने नहीं बल्कि अपने लोगों से मिलने आया हूं। वहीं बंदला में जेपी नड्डा ने इस दौरान पुराने दिनों को याद किया और पुराने साथियों के नाम लेकर यादों को ताजा किया। नड्डा ने कहा कि एक वक्त था जब सिहड़ा बंदला आने के लिए उबड़-खाबड़ रास्तों से होकर पत्थरों के सहारे चलना पड़ता था लेकिन आज कॉलेज बनने के बाद बंदला की तस्वीर बदल गई है।
विज्ञापन

कहा कि लोगों के घरद्वार तक सड़कें हैं, देश का पहला हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज यहां बन रहा है। कहा कि देश में इस कॉलेज की अलग पहचान होगी। जब प्रदेश और जिले की राजनीति में थे तो सिहड़ा में चमारू राम के घर पर चुनावों की रणनीति तैयार करने के लिए बैठकें करते थे। जिला भाजपा प्रवक्ता रूप लाल ठाकुर उन्हें पूरे क्षेत्र में पैदल घुमाते थे। सिहड़ा बंदला के लोग बोलते थे कि जैसे ही खाना खाने बैठते हैं लाइट चली जाती है। इस ट्रांसफार्मर को यहां से उठा लो, लेकिन आज लोगों को यहां सड़क भी है और बिजली भी है। कहा कि लोग पोखर से पानी पीते थे, लेकिन आज लोगों को कोलडैम परियोजना का स्वच्छ जल पीने को मिल रहा है। कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करने के लिए जो भी अवसर मिलेंगे मैं उन पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed