{"_id":"62546a871342ef755b63fc31","slug":"nadd-addres-public-in-bilsahpur-bilaspur-news-sml4054108199","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपका बेटा, आपका भाई अपने परिवार से मिलने आया है: नड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपका बेटा, आपका भाई अपने परिवार से मिलने आया है: नड्डा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संघर्ष के दिनों 11 नंबर गाड़ी से पहुंचते थे कार्यकर्ताओं के घर
पुराने कार्यकर्ताओं से गले मिलकर जताया अपनापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बिलासपुर के तीन दिवसीय दौरे के दूसरे दिन भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सदर विधानसभा के सलनू, निचली भटेड़, मंदरीघाट, हरलोग और घुमारवीं में पुराने कार्यकर्ताओं से मिलकर जनसभाओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज आप सभी के बीच किसी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं, बल्कि आपका बेटा, आपका भाई अपने परिवार से मिलने आया है।
हिमाचल के छोटे से जिले बिलासपुर से अपना राजनीतिक सफर शुरू करने वाले जेपी नड्डा आज भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। बिलासपुर के तीन दिन के दौरे पर पहुंचे नड्डा को सामने देखकर न केवल लोगों की नजरों में चमक देखने को मिली बल्कि नड्डा में भी नई ऊर्जा दिखी। जेपी नड्डा ने अपने दौरे के दौरान सलनु में पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि संघर्ष के दिनों में वह इन क्षेत्रों में 11 नंबर गाड़ी से कार्यकर्ताओं के घर पहुंचते थे। कहा कि आज उनके सामने कई साथी ऐसे बैठे हैं जो संघर्ष के दिनों में उनके साथ थे और आज कई साथी सेवानिवृत्त हो गए हैं तो वहीं कई के बाल सफेद हो गए हैं। लेकिन, सभी को सामने देखकर उनमें नई ऊर्जा का संचार हो रहा है।
जेपी नड्डा ने कंदरौर स्कूल के लिए किए गए संघर्ष को भी याद किया। कहा कि जब आंदोलन शुरू किया था तो माताएं और बहनें अपने चूल्हे-चौके और पशुओं को छोड़कर उनका साथ देने पहुंचती थीं। कुहमंझवाड़ में नड्डा के समक्ष लोगों ने मांग रखी कि स्कूल में साइंस स्ट्रीम जल्द शुरू की जाए।
विज्ञापन
कुहमंझवाड़ में उठाया बिलासपुरी धाम का लुत्फ
जेपी नड्डा ने कुहमंझवाड़ में बिलासपुरी धाम का लुत्फ उठाया। पुराने साथियों ने उनके लिए वहां पर धाम का आयोजन किया था। नड्डा ने कहा कि वह पहले भी यहां खाना खाते थे। सोनी की दुकान पर जो क्षेत्र की अकेली दुकान होती थी, वहां पानी पिया करते थे।