फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Museum will be built on the lines of Chintpurni in Shri Nayanadevi ji

Bilaspur News: श्री नयनादेवी जी में चिंतपूर्णी की तर्ज पर बनेगा म्यूजियम

Wed, 17 May 2023 11:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 17 May 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Museum will be built on the lines of Chintpurni in Shri Nayanadevi ji
-प्रशासन मंदिर में सुविधाएं बढ़ाने के लिए अधिकृत करेगा सलाहकार
विज्ञापन

-सलाहकार की डीपीआर पर बनाई जाएगी योजना
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शक्तिपीठ श्री नयनादेवी जी में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रशासन ने प्रयास तेज कर दिए हैं। श्री नयनादेवी जी में चिंतपूर्णी की तर्ज पर मॉडर्न म्यूजियम बनाया गया जाएगा। साथ ही वर्चुअल दर्शन, ऑनलाइन प्रसाद जैसी योजना बनाई जाएगी। इसके लिए प्रशासन सलाहकार अधिकृत करेगा। सलाहकार सभी योजनाओं की डीपीआर बनाएंगे। डीपीआर पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
शक्तिपीठ में प्रस्तावित म्यूजियम नई टेक्नोलॉजी पर आधारित होगा। इससे देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को अध्यात्म का नया अनुभव मिलेगा। इस म्यूजियम में माता श्री नयनादेवी जी से जुड़ी कथाओं को प्रमुखता से दर्शाया जाएगा। बचत भवन में प्रेस वार्ता में उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने बताया कि हाल ही में हुई मंदिर न्यास की बैठक में कई फैसले हुए हैं। एक फैसला यह भी लिया गया कि एक अनुभवी सलाहकार को अधिकृत किया जाएगा। वह भविष्य में श्रद्धालुओं की मूलभूत सुविधाएं बढ़ाने के लिए एक मास्टर प्लान बनाएगा। उन्होंने बताया कि मंदिर न्यास वर्चुअल दर्शन, ऑनलाइन प्रसाद आदि नई योजनाएं बनाने की तैयारी कर रहा है। इसके साथ चिंतपूर्णी मंदिर की तर्ज पर म्यूजियम बनाने की भी योजना है।
विज्ञापन

इनसेट
फोरलेन किनारे बनेगी वे साइट एमिटी
उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने बताया कि किरतपुर-नेरचौक फोरलेन जल्द ही शुरू होने वाला है। पर्यटन विभाग की योजना फोरलेन के किनारे जगह-जगह वे साइट एमिटी बनाने की है। जिले में फोरलेन के किनारे वे साइट एमिटी बनाने के लिए तीन जगह चिन्हित की है, जिनमें से दो पर्यटन विभाग के नाम कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed