फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   murderer of wife arrested

दोस्तों से मिलने पर बंदिशें लगाने पर जयदीप ने की थी पत्नी मंजीत कौर की गोली मारकर हत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
murderer of wife arrested
बिलासपुर। कोतवाली पुलिस ने एसओजी टीम के साथ उत्तराखंड बॉर्डर पर घेराबंदी कर पत्नी मंजीत कौर के हत्यारोपी हिस्ट्रीशीटर जयदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त 30 बोर की एक पिस्टल व छह कारतूस बरामद करने का दावा किया है। पूछताछ में हत्यारोपी ने स्वीकार किया है कि उसकी पत्नी अक्सर उस पर दोस्तों से मिलने पर बंदिशें से लगाती थी और घर से बाहर आने जाने पर रोकतीथी। जिसके कारण वह परेशान था और उसने परेशान होकर ही पत्नी को दो गोलियां मारी, जिसके कारण उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ला ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के उत्तराखंड सीमा से सटे ग्राम डिबडिबा के विर्क फार्म निवासी जयदीप सिंह विर्क ने 10 अक्तूबर की रात अपनी पत्नी मंजीत कौर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद हत्यारोपी हिस्ट्रीशीटर फरार हो गया था। मृतका के भाई ने हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। हत्यारोपी को गिरफ्तार करने के लिए उन्होंने पांच टीमें लगाई थीं। पांचों टीमों ने कोतवाली क्षेत्र के अलावा सीमांत प्रदेश उत्तराखंड और पंजाब आदि स्थानों पर भी कई संदिग्ध स्थानों पर दबिशें दी थीं, मगर आरोपी नहीं मिला था। बकौल एसपी शुक्रवार की सुबह मुखबिर ने सूचना दी कि जयदीप सिंह नवाबगंज महतोष रोड पर ग्राम मनु नगर को जाने वाले मोड़ के समीप खड़ा हुआ है और वह उत्तराखंड की ओर भागने की फिराक में है। मुखबिर की सूचना पर कोतवाली प्रभारी सत्येंद्र सिंह व एसओजी प्रभारी अमरीश कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और उन्होंने घेराबंदी करनी शुरू कर दी। पुलिस की घेराबंदी होती देख आरोपी युवक इधर-उधर भागने लगा। पुलिस ने उसे दौड़ाकर दबोच लिया। पूछताछ करने पर युवक ने स्वयं को जयदीप सिंह विर्क निवासी ग्राम डिबडिबा के विर्क फार्म बताया। पुलिस ने उससे पूछताछ की। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त तीस बोर की एक पिस्टल छह जिंदा कारतूस पुलिस ने उसे बरामद कर लिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान हत्यारोपी ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी मंजीत कौर उसके घर से बाहर आने जाने पर अक्सर टोंका टाकी करती थी और वह उस अपने दोस्तों से मिलने के लिए जब जाता था तो वह बंदिशें भी लगाती थी। इसी बात को लेकर वह परेशान था और उसने 10 तारीख की रात गुस्से में पिस्टल से दो गोलियां चलाकर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया था।
विज्ञापन

000
एसपी ने पुलिस पार्टी को किया पुरस्कृत
बिलासपुर। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ला ने बजाया कि हत्यारोपी हिस्ट्रीशीटर जयदीप सिंह विर्क को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम ने गिरफ्मारक रकके अच्ठा कार्य किया है। इसलिए उन्होंने टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है। उन्होंने पुलिस टीम द्वारा घटना का अति शीघ्र खुलासा करने पर प्रशंसा भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
पंजाब में भी दर्ज है हत्या के आरोप में मुकदमा
बिलासपुर। कोतवाली प्रभारी सत्येंद्र सिंह के अनुसार उनकी कोतवाली की हिस्ट्री सीट नंबर 128 ए पर जयदीप सिंह विर्क पुत्र स्वर्गीय रणबीर सिंह निवासी ग्राम डिबडिबा विर्क फार्म का नाम दर्ज है। जयदीप पर जानलेवा हमला, हत्या आदि के 11 मुकदमे दर्ज हैं। पंजाब में भी वह एक व्यक्ति की हत्या करने का आरोपी है। उन्होंने बताया कि जयदीप पर कोतवाली के ग्राम डंडिया निवासी हरपाल सिंह की हत्या करने का भी आरोप है। उन्होंने बताया कि हत्यारोपी का और भी अपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed