फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   murder of women in revenge

अपमान का बदला लेने के लिए ही तथाकथित प्रेमी ने की थी नीतू की हत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
murder of women in revenge
केमरी (रामपुर)। केमरी थाना क्षेत्र में दो सप्ताह पूर्व मिली युवती की अधजली लाश रुद्रपुर निवासी नीतू मिश्रा की थी। विवाहित युवती को उसके ही प्रेमी ने अपमान का बदला लेने की नीयत से ही अपने एक दोस्त की मदद से गला घोंटकर मार दिया था। इसके बाद सबूत मिटाने के लिए शव पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी थी। मगर, किसी के आने की वजह से दोनों आरोपी अधजले शव को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए थे। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश किया है।
विज्ञापन

26 नवंबर की दोपहर केमरी पुलिस ने सिमरिया गांव के निकट रोड किनारे एक खाई से 25 वर्षीय युवती का अधजला शव पुलिस को मिला था। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया था। केमरी थाना प्रभारी गौरव सिंह यादव के अनुसार, आठ दिसंबर को रुद्रपुर के थाना ट्रांजिट कैंप के मोहल्ला विवेक नगर निवासी केहरी सिंह उर्फ कमल ने केमरी थाना पहुंचकर मृतका की शिनाख्त अपनी पत्नी नीतू मिश्रा (25) के रूप में की थी। उसने केमरी पुलिस को तहरीर देकर ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्मशान भूमि रोड निवासी सब्जी विक्रेता महेश राठौर जो कि मूल रूप से केमरी थाना क्षेत्र के ग्राम सिमरिया का निवासी है, उस पर प्रेम प्रसंगों के चलते हत्या का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

नीतू के पति के अनुसार, महेश राठौर अपने एक दोस्त रईस अंसारी निवासी ग्राम डहरपुर कलां थाना दातागंज बदायूं के साथ उसकी पत्नी को कपड़े आदि की खरीदारी कराने के बहाने बहेड़ी ले गया था। इसके बाद उसकी पत्नी गायब हो गई थी। शुक्रवार की सुबह केमरी पुलिस ने ग्राम ताल महावर स्थित एक भट्ठे के पास से मुख्य आरोपी महेश राठौर को गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे जिस बाइक से शव लाकर फेंका गया था, उसे बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार महेश ने स्वीकार किया है कि वह नीतू को अपनी शादी से पूर्व से ही प्रेम करता था और वह उस पर काफी खर्चा भी करता था। उसने रुद्रपुर में नीतू को कॉस्मेटिक की एक दुकान भी खुलवाई थी। जहां पर युवकों का जमावड़ा लगा रहता था। वह युवकों को दुकान पर खड़ा करने को मना करता था। नीतू उसे और चिढ़ाती थी।
उसने पुलिस को बताया कि नववर्ष की एक पार्टी में नीतू ने उसे कुछ लड़कों व अपने पति से जमकर पिटवाया था। वह उसी दिन से उससे बदला लेने की सोचने लगा। उसने नीतू को दोबारा प्रेमजाल में फंसाकर कपड़े खरीदने के बहाने अपने दोस्त के साथ बाइक से बहेड़ी लेकर गया। इसके बाद 24 नवंबर की रात में वह बरेली से रामपुर होते हुए केमरी के लिए आ रहा था।
तभी सिमरिया के पास उसने योजनाबद्ध ढंग से बाइक को गिरा दिया। जिसमें नीतू सड़क किनारे खाई में गिर गई। इसके बाद उसने अपने दोस्त की मदद से नीतू की गला घोंटकर हत्या कर दी और बाइक में से पेट्रोल निकाल कर उसे जला दिया। इस दौरान कोई वाहन आता देख वह दोनों बाइक से मौके से फरार हो गए।

इसके बाद वह रात में ही अपनी ससुराल बरेली जिले के थाना शीशगढ़ के ग्राम भिड़ैया बनैया पहुंचा। वहां पहुंच कर उसने चूल्हे में नीतू का मोबाइल फोन नष्ट कर दिया। उसने घटना के बारे में अपनी पत्नी व सास को बता दिया। रुद्रपुर में पहुंचकर अपने सगे भाई उमेश को बताया। इसके बाद वह इधर उधर छुपता रहा। परिजनों व संबंधियों ने भी उससे किनारा कर लिया। आज वह रामपुर कचहरी जा रहा था और पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी का कहना है कि दूसरे आरोपी को भी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed