{"_id":"6ab81a5208e9e1e38e094f2e","slug":"muddy-water-flowing-from-a-public-handpump-in-lanjhata-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-168594-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: लंझता में सार्वजनिक हैंडपंप से निकल रहा मटमैला पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: लंझता में सार्वजनिक हैंडपंप से निकल रहा मटमैला पानी
विज्ञापन
लंझता गांव में हैंडपंप निकला मटमैला पानी। संवाद
शिकायत के बावजूद समस्या का नहीं हुआ समाधान, साफ पानी के लिए दूसरे स्रोतों पर निर्भर ग्रामीण
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। उप तहसील भराड़ी के तहत लंझता गांव में सार्वजनिक हैंडपंप से मटमैला पानी निकलने से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से हैंडपंप की हालत खराब है और कई बार संबंधित विभाग को इसकी जानकारी देने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया। पेयजल के लिए लगाए गए हैंडपंप से साफ पानी न मिलने के कारण लोगों को दूसरे जलस्रोतों पर निर्भर होना पड़ रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार यह हैंडपंप आसपास के लोगों के लिए पेयजल का महत्वपूर्ण साधन है। वर्तमान में इससे साफ पानी के बजाय मटमैला पानी निकल रहा है। पानी की स्थिति को देखते हुए ग्रामीण इसे पीने के लिए इस्तेमाल करने से भी कतरा रहे हैं। लोगों ने हैंडपंप की तकनीकी जांच के साथ पानी की गुणवत्ता की जांच करवाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि हैंडपंप में खराबी की सूचना कई बार विभागीय कर्मचारियों को दी जा चुकी है। इसके बावजूद मरम्मत नहीं होने से लोगों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने जलशक्ति विभाग से मौके पर कर्मचारियों को भेजकर हैंडपंप की जांच करवाने और खराबी को जल्द दूर करने की मांग की है।
पंचायत के पास मरम्मत का प्रावधान नहीं : प्रधान
स्थानीय पंचायत प्रधान शशिपाल ने कहा कि सरकार की ओर से पंचायतों से जलशक्ति विभाग के कार्यों का पैसा वापस ले लिया गया है। ऐसे में पंचायत के पास हैंडपंप की मरम्मत करवाने का कोई प्रावधान नहीं है। उन्होंने कहा कि पंचायत की ओर से संबंधित विभाग को लिखित रूप से हैंडपंप की मरम्मत करवाने की मांग की जाएगी।