{"_id":"67ee755c758ef020900cb7ed","slug":"mps-mobile-health-team-examined-people-in-panjin-village-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-134742-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: पंजिण गांव में सांसद मोबाइल स्वास्थ्य टीम ने की लोगों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: पंजिण गांव में सांसद मोबाइल स्वास्थ्य टीम ने की लोगों की जांच
Thu, 03 Apr 2025 11:15 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Thu, 03 Apr 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
झंडूता के पंजिण गांव में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में लोगों की जांच करते चिकित्सक। स्रोत: प्रयास
-कुल 112 लोगों की सेहत जांची, निशुल्क दवाइयां भी बांटी
संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश(बिलासपुर)। सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा टीम ने ग्राम पंचायत बडोल देवी के गांव पंजिण में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया। शिविर में 112 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई।
स्वास्थ्य शिविर के संयोजक आकाश चंदेल ने बताया कि बदलते मौसम के कारण क्षेत्र में खांसी, जुकाम और अन्य मौसमी बीमारियों का प्रभाव बढ़ रहा है। ऐसे में जनता को स्वास्थ्य सेवाएं घर-द्वार पर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से यह निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। स्वास्थ्य शिविर में डॉ. देवेश संख्यान के नेतृत्व में 112 लोगों की जांच की गई। शिविर में बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों की भी सामान्य जांच की गई तथा रोगियों को उचित परामर्श व निशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। इस अवसर पर फार्मासिस्ट कुसुम लता, लैब टेक्नीशियन आशीष कुमार, समाजसेवी भाग सिंह सहित अन्य समाजसेवी उपस्थित रहे।