{"_id":"674081f860648e93a7077a0b","slug":"mou-signed-on-educational-cooperation-between-jhanduta-college-baddi-university-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-126980-2024-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: झंडूता कॉलेज, बद्दी विश्वविद्यालय के बीच शैक्षिक सहयोग पर हुआ एमओयू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: झंडूता कॉलेज, बद्दी विश्वविद्यालय के बीच शैक्षिक सहयोग पर हुआ एमओयू
Fri, 22 Nov 2024 11:34 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Fri, 22 Nov 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
-विद्यार्थियों को शैक्षिक, शोध कार्यों में के लिए बनेंगी नई संभावनाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता(बिलासपुर) शिक्षा और शोध के क्षेत्र में प्रगति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राजकीय महाविद्यालय झंडूता, बद्दी विश्वविद्यालय के बीच शुक्रवार को एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। यह समझौता विद्यार्थियों को शैक्षिक और शोध कार्यों में नई संभावनाएं प्रदान करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजय कुमार ने कहा कि यह साझेदारी शिक्षा, शोध को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सहायक होगी। बद्दी विश्वविद्यालय की ओर से प्रबंधन अध्ययन विभाग के अध्यक्ष प्रो. अरुण कांत पेनोली ने भी इस पहल की सराहना की। समारोह के दौरान कॅरिअर काउंसलिंग, प्लेसमेंट सेल के संयोजक प्रो. बलवीर चंद द्वारा आयोजित एक सेमिनार में प्रो. पेनोली ने ग्रेजुएशन के बाद कॅरिअर अवसर विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रौद्योगिकी, व्यवसाय प्रबंधन, डिजिटल मार्केटिंग जैसे क्षेत्रों में उपलब्ध संभावनाओं का लाभ उठाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास,अनुशासन के साथ अपने जीवन के लक्ष्यों को ऊंचा रखें। डॉ. पेनोली ने कहा कि जीवन में सफलता पाने के लिए विद्यार्थियों को सतत प्रयासरत रहना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को नई तकनीकों और कौशलों को अपनाने की प्रेरणा दी। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजय कुमार ने प्रो. पेनोली का आभार जताया। विद्यार्थियों को उनके विचारों पर अमल करने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर कॅरिअर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट सेल के सदस्य, महाविद्यालय के प्राध्यापक, और अन्य अतिथि उपस्थित रहे।