फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   MoU between Jukhala College and a Dubai-based company

Bilaspur News: जुखाला कॉलेज और दुबई की कंपनी के बीच एमओयू

Sun, 27 Sep 2026 12:45 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
MoU between Jukhala College and a Dubai-based company
जुखाला कॉलेज में एमओयू साइन करने के बाद मौजूद अधिकारी व कॉलेज स्टाफ। स्रोत: कॉलेज प्रबंधन
विद्यार्थियों को एआई और डिजिटल तकनीक का मिलेगा प्रशिक्षण
विज्ञापन

एआई, डिजिटल साक्षरता, कौशल विकास और कॅरिअर मार्गदर्शन से जुड़ी गतिविधियां होंगी आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। राजकीय महाविद्यालय जुखाला और दुबई की सर्टिफाई टेक्नोलॉजीज एफजेडसीओ के बीच एआई एवं डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) हुआ। इसके तहत विद्यार्थियों और शिक्षकों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता, डिजिटल तकनीक, उभरते कॅरिअर अवसरों और भविष्य में आवश्यक कौशल से जोड़ने की पहल की जाएगी।

कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय वक्ता डॉ. बीएस चौहान ने पर्सनल ट्रांसफॉर्मेशन एंड ह्यूमन पोटेंशियल विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने आत्म-जागरूकता, रचनात्मकता, आलोचनात्मक चिंतन, नेतृत्व क्षमता, भावनात्मक बुद्धिमत्ता और निरंतर सीखने के महत्व की जानकारी दी। सर्टिफाई टेक्नोलॉजीज एफजेडसीओ के अधिकारी आरडी अल्लाह ने एआई और डिजिटल बदलाव की बढ़ती भूमिका पर विचार साझा किए। उन्होंने विद्यार्थियों के लिए डिजिटल कौशल विकसित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। एमओयू के तहत एआई जागरूकता कार्यक्रम, डिजिटल साक्षरता अभियान, विशेषज्ञ व्याख्यान, कार्यशालाएं, तकनीकी प्रशिक्षण, कौशल विकास और कॅरिअर मार्गदर्शन जैसी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इनका लाभ कला, विज्ञान और वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों को मिलेगा। प्राचार्य डॉ. हरवंश ने कहा कि महाविद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को तकनीकी रूप से सक्षम, जिम्मेदार और आत्मविश्वासी बनाने के साथ भविष्य के रोजगार और शैक्षणिक अवसरों के लिए तैयार करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed