फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   morden public school student make models.

छठीं से आठवीं तक के नन्हे वैज्ञानिकों 20 मॉडल किए प्रस्तुत

Tue, 28 Feb 2017 10:43 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, स्वारघाट (बिलासपुर)।
ब्यूरो/ अमर उजाला, स्वारघाट (बिलासपुर)। Updated Tue, 28 Feb 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
morden public school student make models.
स्वारघाट में आयोजित बाल विज्ञान प्रतियोगिता में उपस्थित बच्चे - फोटो : अमर उजाला

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य में प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन घुमारवीं के सौजन्य से मॉडर्न पब्लिक स्कूल स्वारघाट में मंगलवार को विज्ञान मेले का आयोजन किया गया।

विज्ञापन


विज्ञान मेले में प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के ब्लॉक समन्वयक राजेंद्र कुमार, ऊषा शर्मा और सुखविंद्र कौर ने बच्चों को साइंस मॉडल बनाने के लिए प्रेरित किया। स्कूल में आयोजित हुए विज्ञान मेले में बच्चों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।
विज्ञापन


इस मौके पर बच्चे काफी उत्साहित दिखे। विज्ञान मेले में मॉडर्न पब्लिक स्कूल स्वारघाट की छठीं, सातवीं और आठवीं कक्षा के नन्हे वैज्ञानिकों ने कुल 20 मॉडल प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें मुख्य आकर्षण चुंबकीय ट्रेन रहा। प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन की टीम ने बच्चों के सभी मॉडलों की काफी प्रशंसा की। मॉडर्न स्कूल के बच्चों ने चुंबकीय ट्रेन, इलेक्ट्रिकल ट्रेन, चंद्रमा की कलाएं, फेफेड़ों के मॉडल, बहु प्रतिबिंबदर्शी, पंछी पिंजरे में, सीरियल सर्किट और पैर्लेल सर्किट सहित चुंबकीय पतंग आदि प्रमुख मॉडल प्रदर्शित किए।

इस अवसर पर मॉडर्न पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य राम आसरा ठाकुर और समस्त स्कूल स्टाफ  सहित बच्चों के अभिभावकों भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed