{"_id":"6647520a0d50b4beaa00ba48","slug":"monty-of-delhi-won-the-title-of-great-gardener-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-117460-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: दिल्ली के मोंटी ने जीता बड़ी माली का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: दिल्ली के मोंटी ने जीता बड़ी माली का खिताब
विज्ञापन
- मां नयना देवी दंगल कमेटी बाग में छिंज आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर। मां नयनादेवी दंगल कमेटी बाग, चांदपुर, पंजेहली, चम्बयरा की ओर से दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में विभिन्न वर्गों में कुश्तियां कराई गईं।
बड़ी माली का फाइनल मुकाबला दिल्ली के मोंटी और हरियाणा के राजू के बीच हुआ। इसमें मोंटी ने राजू को हराकर खिताब पर कब्जा किया। दंगल कमेटी के प्रधान राजेश कुमार, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश ने विजेता को 18 हजार रुपये और गुर्ज देकर सम्मानित किया, उप विजेता को 15 हजार रुपये और गुर्ज देकर सम्मानित किया। छोटी माली में अयोध्या के लाडी ने कपूरथला के पिंकू को हराया। कमेटी ने विजेता को 11 हजार रुपये और उप विजेता को नौ हजार रुपये देकर सम्मानित किया। बाल केसरी के फाइनल मुकाबले में कीर्तन कुमार भलग ने मुकेश बागा को हराया। कमेटी ने विजेता को 1100 रुपये और उप विजेता को 900 रुपये इनाम में दिए। हिम केसरी कुश्ती में सोनू बागा और विक्रम पंजेल के बीच बहुत ही रोचक मुकाबला हुआ। यह मुकाबला बराबरी छूटा। इस मौके पर समिति के उप प्रधान संजीव कुमार, सदस्य कर्म चंद, सोनू शर्मा, मुकेश ठाकुर आदि उपस्थित रहे।