{"_id":"b4c99d42da609a2fe76be1feb4fd29dc","slug":"mok-polling-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव प्रक्रिया समझाने को करवाई मॉक पालिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव प्रक्रिया समझाने को करवाई मॉक पालिंग
अमर उजाला ब्यूरो बिलासपुर।
Updated Sat, 23 Jan 2016 07:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रघुनाथपुरा में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें प्रधानाचार्य अरुण गौतम ने स्कूल के अध्यापकों, कर्मचारियों और स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों सहित 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके मतदान अधिकार प्राप्त विद्यार्थियों को शपथ दिलाई।
सभी ने शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को बनाने रखने तथा धर्म, वर्ग, जाति, संप्रदाय और किसी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ ली। प्रधानाचार्य अरुण गौतम ने उपस्थित अध्यापकों और एसएमसी के सदस्यों को मतदाता दिवस के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
उधर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोठीपुरा में प्रधानाचार्य शोभा गर्ग की अध्यक्षता में मतदाता दिवस और सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर भाषण प्रतियोगिता करवाई गई। जिसमें बच्चों ने अपने-अपने विचार प्रकट किए। इस दौरान प्राध्यापकों, अध्यापकों, कर्मचारियों और बच्चों ने शपथ ग्रहण की। साथ ही मतदान के महत्व के बारे में भी बताया गया।
विज्ञापन
बाक्स के लिए
बरठीं स्कूल में समझा मतदान का महत्व
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरठीं में मतदाता दिवस पर एनएसएस, एनसीसी और यूको क्लब की टुकड़ियों की ओर से शपथ ग्रहण की गई। इस मौके पर समस्त अध्यापकों सहित बच्चों ने शपथ ग्रहण करते हुए मतदान के महत्व को समझा। प्रधानाचार्य नरेश कुमार सहोड़ ने बताया कि लोकतंत्र की सफलता के लिए मतदान और इसके महत्व को समझना अत्यंत आवश्यक है।
पनोह स्कूल में करवाई मॉक पोलिंग
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाना पनोह में मतदाता दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक करने के लिए कई कार्यक्रम करवाए गए। साथ ही बच्चों को चुनाव प्रक्रिया से अवगत करवाने के लिए मॉक पोलिंग भी करवाई गई। प्रधानाचार्य मंजू ठाकुर ने स्टाफ के सभी सदस्यों को शपथ दिलाई और बच्चों से आह्वान किया कि अपने घरों तक इस जानकारी को पहुंचाएं। स्कूल अध्यापक भगत सिंह ने मतदान के महत्व पर प्रकाश डाला, वहीं अध्यापिका अनिता ने नए वोटरों को मतदाता सूची से जुड़ने के लिए अपनाई जाने वाली प्रक्रिया से अवगत करवाया।
बंदला में रैली निकालकर किया जागरूक
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बंदला में एनएसएस के तत्वावधान में राष्ट्रीय मतदाता दिवस आयोजित किया गया। इसमें प्रधानाचार्य सहित अध्यापकों और कुछ नए मतदाताओं ने मतदान शपथ ग्रहण की। इसके बाद विद्यालय के समीपवर्ती गांव बंदला तक जागरूकता रैली निकली गई। रैली में स्वयंसेवियों और अन्य विद्यार्थियों ने स्थानीय जनता को मतदान करने के लिए जागरूक किया। भाषण प्रतियोगिता में मंजु, अमन, दीक्षा कुमारी, नारा लेखन में दीक्षा, उपासना व मानसी तथा चित्रकला में राहुल, शिवानी व अर्पित ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस दौरान एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी राकेश शर्मा और राजनीतिक शास्त्र के प्रवक्ता बाबूराम ने भी अपने विचार रखे।
भाषण में पंकज ने मारी बाजी
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तलाई में एनएसएस और एनसीसी कैडेट्स ने अध्यापकों के मार्गदर्शन में मतदाता दिवस मनाया। प्रधानाचार्य अशोक शर्मा ने सभी अध्यापकों को शपथ दिलाई। विभिन्न वक्ताओं ने वोट का महत्व बताया। इस दौरान भाषण प्रतियोगिता भी करवाई गई। जिसमें पंकज, तनिक व अंशुल वर्मा ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया। इस अवसर पर एनएसएस प्रभारी रमेश गौतम सहित स्कूल अध्यापक भी उपस्थित रहे।