{"_id":"6a8eca64493020887b08b689","slug":"road-cleared-for-traffic-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-166353-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बरड़ के समीप सुन्हाणी-घुमारवीं मार्ग चौथे दिन बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बरड़ के समीप सुन्हाणी-घुमारवीं मार्ग चौथे दिन बहाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ी चट्टान हटाकर छोटी गाड़ियों के लिए खोला मार्ग
संवाद न्यूज एजेंसी
गेहड़वीं (बिलासपुर)। झंडूता उपमंडल के सुन्हाणी-घुमारवीं सड़क को बरड़ के समीप चौथे दिन बुधवार को छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया गया। पहाड़ी से बड़ी चट्टान सड़क पर गिरने के कारण मार्ग पिछले तीन दिनों से पूरी तरह बंद था। चट्टान सड़क के बीचोबीच गिरने से दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही ठप थी। सड़क बंद होने के कारण स्थानीय लोगों और वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना पड़ रहा था। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोक निर्माण विभाग ने चट्टान हटाने के लिए मशीनरी और कर्मचारियों को मौके पर तैनात किया। बुधवार को विभागीय कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद बड़ी चट्टान को सड़क से हटा दिया। इसके बाद मार्ग को छोटे वाहनों के लिए खोल दिया गया। सड़क बहाल होने से स्थानीय लोगों और वाहन चालकों ने राहत की सांस ली है। हालांकि, बरसात में पहाड़ी से दोबारा मलबा और पत्थर गिरने की आशंका बनी हुई है। ऐसे में वाहन चालकों से सावधानी बरतने की अपील की गई है। कनिष्ठ अभियंता लोक निर्माण विभाग राजेश ने बताया कि बरड़ के समीप सड़क पर गिरी बड़ी चट्टान को हटा दिया गया है और बुधवार को छोटी गाड़ियों के लिए मार्ग बहाल कर दिया गया है।