फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Modi shows more by doing than what he says: Katwal

मोदी जो कहते हैं, उससे ज्यादा करके दिखाते हैं : कटवाल

Thu, 25 Jan 2024 11:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jan 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
Modi shows more by doing than what he says: Katwal
अयोध्या में श्रीराम का भव्य मंदिर बनाने का वादा भी किया पूरा
विज्ञापन

पदयात्रा कर लोगों से मिले विधायक

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो कहते हैं, उससे ज्यादा करके दिखाते हैं। उनकी कही हुई बात गारंटी का दूसरा नाम है। यह बात झंडूता के विधायक जीतराम कटवाल ने कही। उन्होंने विकसित भारत संकल्प पदयात्रा के तहत बुधवार को कोटधार के भरतपुर, नघ्यार (मरुड़ा) पहुंचे और लोगों से मिले।
उन्होंने कहा कि पिछले करीब 10 साल में मोदी ने दूसरे वादों के साथ-साथ अयोध्या में श्रीराम का भव्य मंदिर बनाने का वादा भी पूरा करके दिखाया है। कटवाल ने कहा कि राम मंदिर का लगभग 500 वर्ष पुराना सपना साकार होने से करोड़ों सनातनियों में खुशी है।
विज्ञापन

कटवाल ने कहा कि मोदी सरकार ने विकास का रुख और बजट का मुख गांवों और पिछड़े क्षेत्रों की ओर मोड़ा है। इसी वजह से झंडूता विधानसभा क्षेत्र चहुंमुखी विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है। पिछड़ा क्षेत्र कहे जाने वाले कोटधार की हजारों की आबादी के लिए कुटबौंगड़ जैसी पानी की कई बड़ी योजनाएं बनाई गई हैं। हर घर में नल लगाकर स्वच्छ पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की गई है। बागछाल और नंद-नगराव पुल इस क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे। बेहतर रोड कनेक्टिविटी के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 8 सड़कों के लिए बजट मुहैया करवाया गया है। इसमें रंगस-भड़ोलियां-कलोल-बागछाल सड़क के विस्तारीकरण का कार्य भी शामिल है। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि क्षेत्र के विकास का सिलसिला इसी तरह से जारी रखने के लिए वे आने वाले लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी की अगुवाई में एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनाने में अपना योगदान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed