{"_id":"6ab96bfdb9db819400045226","slug":"modern-bus-stand-to-be-built-at-mandi-bharari-passengers-to-get-various-amenities-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-168641-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: मंडी-भराड़ी में बनेगा आधुनिक बस स्टैंड, यात्रियों को मिलेंगी कई सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: मंडी-भराड़ी में बनेगा आधुनिक बस स्टैंड, यात्रियों को मिलेंगी कई सुविधाएं
विज्ञापन
मंडी भराड़ी में बन रहा बस अड्डा। स्रोत: डीपीआरओ
3.25 करोड़ की लागत से 1.17 बीघा में हो रहा निर्माण, एक साथ आठ बसों के ठहराव की होगी व्यवस्था
परिसर में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशन भी बनाया जाएगा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। चंडीगढ़-किरतपुर-मनाली और शिमला-धर्मशाला फोरलेन के मिलन स्थल मंडी-भराड़ी में आधुनिक बस स्टैंड का निर्माण किया जाएगा। करीब 3.25 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस बस स्टैंड के लिए 1.17 बीघा भूमि चिह्नित की गई है। निर्माण कार्य को 31 दिसंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। मंडी-भराड़ी बिलासपुर से करीब 12 किलोमीटर दूर प्रमुख परिवहन केंद्र है, जहां रोजाना सैकड़ों बसों की आवाजाही होती है। वर्तमान में यहां यात्रियों के बैठने, पेयजल और शौचालय जैसी पर्याप्त सुविधाएं नहीं हैं। इससे यात्रियों को धूप, बारिश और ठंड में बसों का इंतजार करना पड़ता है। रात के समय यात्रियों को अधिक परेशानी होती है। स्थानीय यात्रियों ने यहां लंबे समय से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने की मांग की है। नए बस स्टैंड में एक साथ करीब आठ बसों के ठहराव की व्यवस्था होगी। बसों के संचालन को व्यवस्थित करने के साथ यात्रियों के लिए कम समय के ठहराव की सुविधा भी उपलब्ध होगी। परियोजना को ग्रीन हिमाचल की अवधारणा के तहत विकसित किया जाएगा। परिसर में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशन भी बनाया जाएगा। बस स्टैंड की ऊपरी मंजिल पर बड़ा फूड कोर्ट बनाया जाएगा। पहली मंजिल पर छोटा फूड कोर्ट और चालक विश्राम कक्ष होगा। दूसरी मंजिल पर एचआरटीसी कार्यालय के साथ कर्मचारियों और चालकों के लिए कमरे बनाए जाएंगे। भूतल पर रोजाना टिकट बुकिंग और पूछताछ कार्यालय की व्यवस्था होगी। सभी मंजिलों पर शौचालय बनाए जाएंगे। नालागढ़ निवासी खुशी ने कहा कि मंडी-भराड़ी में बस का इंतजार करते समय बैठने की सुविधा नहीं होने से यात्रियों को परेशानी होती है। बिलासपुर निवासी शाहरुख ने कहा कि बारिश और गर्मी में खुले में खड़ा रहना पड़ता है। सुंदरनगर निवासी राकेश कुमार ने कहा कि रात के समय यहां सुविधाओं की कमी ज्यादा महसूस होती है।
कोट
आधुनिक बस स्टैंड में यात्रियों के लिए बेहतर सुविधाओं के साथ बस संचालन को व्यवस्थित किया जाएगा। परियोजना को पर्यावरण अनुकूल परिवहन व्यवस्था के अनुरूप विकसित किया जा रहा है। इसे दिसंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य है।
-विवेक लखनपाल,मंडलीय प्रबंधक,एचआरटीसी,बिलासपुर
कोट
मंडी-भराड़ी महत्वपूर्ण परिवहन केंद्र है। प्रशासन इसे पर्यटन की दृष्टि से भी विकसित कर रहा है। इससे जिले में आने वाले पर्यटकों को जलक्रीड़ा और साहसिक गतिविधियों तक बेहतर पहुंच मिल सकेगी।
विज्ञापन
राहुल कुमार,उपायुक्त,बिलासपुर