{"_id":"6a9db68ebfa48fc2bf0f87f6","slug":"mla-listens-to-peoples-grievances-in-jhandutta-resolves-several-issues-on-the-spot-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-167145-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: झंडूता में विधायक ने सुनीं लोगों की समस्याएं, कई का मौके पर किया समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: झंडूता में विधायक ने सुनीं लोगों की समस्याएं, कई का मौके पर किया समाधान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर समस्याएं निपटाने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
गेहड़वीं (बिलासपुर)। विधानसभा का मानसून सत्र समाप्त होने के बाद झंडूता के विधायक जीतराम कटवाल रविवार को जन समस्याएं सुनने के लिए भाजपा कार्यालय पहुंचे। इस दौरान क्षेत्र के लोगों ने सड़क, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य और अन्य समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं। कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि अन्य मामलों के निपटारे के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
जीतराम कटवाल ने कहा कि उनके लिए राजनीति सत्ता का माध्यम नहीं, बल्कि जनसेवा का माध्यम है। झंडूता विधानसभा क्षेत्र में लोगों को बेहतर सड़क सुविधा, पर्याप्त पेयजल, नियमित बिजली आपूर्ति, बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्ता में आए करीब चार वर्ष होने को हैं, लेकिन प्रदेश में बड़ी संख्या में लोग अभी भी बिजली, पानी और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान हैं। सरकार के दावों और धरातल की स्थिति में काफी अंतर है। उन्होंने कहा कि विकास केवल घोषणाओं से नहीं, बल्कि लोगों को सुविधाएं उपलब्ध करवाने से होता है।