फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Tribute paid to Vir Chakra awardee martyr Sukhram on his 61st death anniversary.

Bilaspur News: वीर चक्र विजेता शहीद सुखराम को 61वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

Mon, 07 Sep 2026 12:28 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Tribute paid to Vir Chakra awardee martyr Sukhram on his 61st death anniversary.
मल्यावर में आयोजित शहीद सुखराम के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में  मौजूद पूर्व सैनिक। स्रोत:  पूर्व स
विधायक त्रिलोक जमवाल ने शहीद की वीर नारी को किया सम्मानित
विज्ञापन

प्रतिभा पर छत के लिए दो लाख देने की घोषणा

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। भारत-पाक युद्ध 1965 में छह सितंबर को शहीद हुए वीर चक्र से अलंकृत सैनिक सुखराम की 61वीं पुण्यतिथि पर रविवार को उनके पैतृक गांव मल्यावर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। हिमाचल प्रदेश वेटरन सैनिक कल्याण एवं विकास समिति और एक्स सर्विसमैन सैनिक लीग जिला बिलासपुर के पदाधिकारियों और पूर्व सैनिकों ने शहीद की प्रतिमा पर तिरंगे के साथ पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक त्रिलोक जमवाल विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने शहीद सुखराम के प्रतिमा पर रीथ चढ़ाकर पुष्प अर्पित किए और दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई। इस दौरान शहीद की पत्नी एवं वीर नारी शीला देवी को विधायक ने शाल और हिमाचली टोपी भेंटकर सम्मानित किया। विधायक त्रिलोक जमवाल ने शहीद सुखराम के प्रतिमा के रखरखाव और उसके ऊपर छत डलवाने के लिए दो लाख रुपये देने की घोषणा भी की। प्रदेशाध्यक्ष वेटरन कैप्टन बालक राम शर्मा ने कहा कि शहीदों के बलिदान को केवल समारोहों तक सीमित नहीं रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि शहीद होने के बाद उनके परिवारों से कई वादे किए जाते हैं, लेकिन बाद में शासन-प्रशासन और नेताओं की ओर से परिवारों की सुध नहीं ली जाती। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था में सुधार की आवश्यकता है। कार्यक्रम का संचालन स्थानीय पंचायत प्रधान उजागर सिंह ने किया। आयोजन में पीडब्ल्यूडी के सेवानिवृत्त सहायक अभियंता बलदेव सिंह ठाकुर, शहीद परिवार के सदस्य, पूर्व सैनिक, मातृशक्ति और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed