फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Mitra Mandal Daman Deep provided support to the victims of Bhallu bridge accident.

Bilaspur News: भल्लू पुल हादसे के पीड़ितों को मित्र मंडल दमन दीप ने दिया सहारा

Thu, 23 Oct 2025 11:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Thu, 23 Oct 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Mitra Mandal Daman Deep provided support to the victims of Bhallu bridge accident.
भल्लू बस हादसे के पीड़ित परिवारों को चेक वितरित करते हुए एचपी दमन दीप मित्र मंडली के सदस्य। स्र
-तीन परिवारों को सौंपी गई 41-41 हजार रुपये की आर्थिक सहायता, विवेक कुमार ने जताया आभार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। भल्लू पुल के पास हुए दर्दनाक निजी बस हादसे के पीड़ित परिवारों की मदद के लिए हिमाचल प्रदेश मित्र मंडल दमन दीप आगे आया है। संस्था उपाध्यक्ष राजकुमार धीमान की अगुवाई में यह मदद राशि व्यक्तिगत रूप से प्रभावित परिवारों के घर जाकर सौंपी।
ग्राम पंचायत सुन्हाणी के गांव बरड़ की दीक्षा कुमारी, भल्लू निवासी कांता देवी और डोहग निवासी मोनू को संस्था की ओर से 41-41 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। यह राशि संगठन द्वारा सामूहिक सहयोग से एकत्र की गई थी, ताकि हादसे के बाद कठिन परिस्थितियों से गुजर रहे परिवारों को आर्थिक संबल मिल सके। राजकुमार धीमान ने कहा कि भल्लू पुल पर हुआ निजी बस हादसा अत्यंत दर्दनाक और दुर्भाग्यपूर्ण था, जिसने कई परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है। उन्होंने कहा कि संस्था का यह कदम पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करने और उनकी तात्कालिक जरूरतों को पूरा करने की दिशा में एक छोटा-सा प्रयास है। भविष्य में भी संगठन ऐसे जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहेगा।
विज्ञापन

दमन दीप में रह रहे हिमाचलियों के इस संगठन का उद्देश्य न केवल अपने प्रदेशवासियों के आपसी सहयोग को मजबूत करना है, बल्कि किसी भी आपदा, दुर्घटना या संकट की घड़ी में समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाना भी है। उन्होंने सभी सदस्यों का आभार जताया जिन्होंने इस राहत राशि में योगदान दिया। झंडूता विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस नेता विवेक कुमार ने संस्था के इस मानवीय कदम की सराहना की है। लोगों से अपील की कि जो भी व्यक्ति या संगठन आर्थिक या सामाजिक रूप से इन परिवारों की मदद करने में सक्षम हैं, वे आगे आएं ताकि इन परिवारों को जीवन की नई शुरुआत में मदद मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed