फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Minister Dharmani invited investors to invest in the housing sector of Himachal.

Bilaspur News: मंत्री धर्माणी ने निवेशकों को हिमाचल के हाउसिंग सेक्टर में निवेश के लिए किया आमंत्रित

Fri, 11 Oct 2024 11:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
Minister Dharmani invited investors to invest in the housing sector of Himachal.
- तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी कर्नाटक के तीन दिवसीय दौरे पर
विज्ञापन

बोले, हिमाचल में हाउसिंग क्षेत्र में बहुत संभावनाएं, निवेशकों को मिलेगा लाभ
-पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ईको विलेज स्थापित करने का भी दिया न्योता
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। तकनीकी शिक्षा व्यावसायिक और औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी कर्नाटक के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने अपने मंत्रालय सहित अन्य मंत्रालयों में 10 से अधिक विभिन्न बैठकों में भाग लिया। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंसेज, कृषि विज्ञान विश्वविद्यालय बेंगलुरु, इलेक्ट्रॉनिक डिलीवरी ऑफ सिटीजन सर्विसेज निदेशालय का दौरा का कई कंपनियों के सीईओ के साथ मुलाकात की।
उन्होंने कर्नाटक में हिमाचल प्रदेश के हाउसिंग परियोजनाओं में निवेश करने के लिए कर्नाटक सरकार, विभिन्न कंपनी के सीईओ से मुलाकात कर उन्हें आमंत्रित किया। बेंगलुरु में कर्नाटक सरकार के एक हाउसिंग प्रोजेक्ट का निरीक्षण करने के बाद कहा कि हिमाचल में हाउसिंग क्षेत्र में बहुत संभावनाएं हैं। यहां पर निवेश करने से निवेशकों को लाभ मिलेगा। श्री श्री रविशंकर से मुलाकात कर हिमाचल प्रदेश में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति के समाधान पर मंथन किया। हिमाचल में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश के विभिन्न क्षेत्र में इको विलेज स्थापित करने का न्योता दिया। कर्नाटक सरकार के उच्च शिक्षा मंत्रालय के मंत्री एमसी सुधाकर,विभिन्न कंपनियों के सीईओ से मुलाकात कर हिमाचल में स्किल अपग्रेडेशन,कॉरपोरेट प्लेसमेंट के संबंध में हिमाचल सरकार के साथ एमओयू करने पर अपनी मंशा व्यक्त की। कहा कि प्रदेश में कौशल विकास,जॉब प्लेसमेंट के मध्य एक बड़े अंतर को कम करने के लिए कार्य करने की आवश्यकता है,जिससे हिमाचल के युवाओं को आईआईटी,अन्य इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ाई पूरी करने के बाद रोजगार मिल सकें। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंसेज जाकर संस्थान के कार्य प्रणाली को देखा,संस्थान के सहयोग से प्रदेश के आईआईटी संस्थानों में शिक्षा के साथ रिसर्च को भी बढ़ावा देने के लिए सहयोग मांगा।
विज्ञापन

राजेश धर्माणी ने कर्नाटक के चिकित्सा शिक्षा,कौशल विकास,आजीविका मंत्री डॉ. शरण प्रकाश पाटील से मुलाकात की। हिमाचल प्रदेश में आईटीआई अपग्रेडेशन प्रोसेस में मौजूदा कोर्सेज को फिर से डिजाइन करना,नए कोर्स शुरू करने, मार्केट मांग के अनुसार शॉर्ट टर्म कोर्सेज को शुरू करने में सहयोग मांगा। वहीं,विभिन्न कार्यों के लिए बायो डीजल को बढ़ावा देने के लिए कृषि विज्ञान विश्वविद्यालय बेंगलुरु के कुलपति,बायो डीजल एनर्जी के अध्यक्ष के साथ मुलाकात की। हिमाचल प्रदेश में ऑर्गेनिक फार्मिंग को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे विशेष प्रयासों के बारे में अवगत कराया। कर्नाटक के इलेक्ट्रॉनिक डिलीवरी ऑफ सिटीजन सर्विसेज निदेशालय का दौरा कर सिटीजन सर्विस सेवा के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्राप्त की। मंत्री ने बेंगलुरु में सिटीजन सर्विस सेवा के तहत दी जा रही 850 सेवाओं की जानकारी जुटाई। कहा कि हिमाचल में भी आईटी के माध्यम से बहुत सारी सिटीजन सर्विसेज उपलब्ध करवाई जा रही हैं,मगर अब कर्नाटक की तर्ज पर हिमाचल में भी इन सेवाओं के दायरे को बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed