{"_id":"5d2b361b8ebc3e6cf35f96e2","slug":"mining-bilaspur-news-sml3003875190","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन से सात मीटर नीचे उतरा खड्डों का जलस्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खनन से सात मीटर नीचे उतरा खड्डों का जलस्तर
विज्ञापन
बरठीं (बिलासपुर)। खड्डों में अवैध खनन करने वालों पर प्रशासन व सरकार द्वारा शिकंजा न कसने के कारण जल स्तर 20 सालों में सात मीटर गिर गया है। लोगों का कहना है कि पेयजल योजनाओं को बचाने के लिए प्रशासन व सरकार को कोई ठोस नीति बनाने की आवश्यकता है। जलस्तर गिरने से न तो पेयजल योजनाएं बचने वाली हैं और न ही किसानों की उपजाऊ भूमि को बहने से बचाया जा सकता है।
उल्लेखनीय है कि विकास खंड झंडूता के तहत कोटधार क्षेत्र की ग्राम पंचायत भड़ोली कलां व घंडीर की सीमा पर दधोग टप्पे कुजैल की सरयाली खड्ड में इन दिनों प्रशासन की नाक तले दोपहर को अवैध खनन हो रहा है। ग्रामीणों बालक राम, श्रीराम, लेखराम, रीता देवी, राजकुमार, शिवराम, सुखराम, राजकुमार, इंद्र सिंह, चुनी लाल, सतपाल राजेश कुमार व राजेश कुमार सहित अन्य ने बताया कि खनन माफिया रात के अंधेरे में जेसीबी लगाकर खनन करने में लगा है। जिस कारण साथ में ही सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग की पेयजल योजनाओं पर भारी असर पड़ रहा है। सरयाली खड्ड में जेसीबी द्वारा बड़े-बड़े गड्ढे कर दिए गए हैं। इसके साथ ही सुन्हाणी, री, झरेड़ी, अमरोआ, बैहरन, तुंगडी, पिपलूघाट व शुक्र खड्ड में भी अवैध खनन जोरों से चल रहा है। रात्रि दस से बारह बजे तक और सुबह तीन बजे से लेकर छ: बजे तक ट्रैक्टर चालकों ने जीना हराम कर रखा है। इससे सरकार को लाखों रुपये का चूना लगाया जा रहा है।
उधर सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के सहायक अभियंता सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि लगभग बीस वर्षों के अंतराल में खड्डों का जल स्तर लगातार नीचे जा रहा है जो अवैध खनन के कारण हुआ है। खनन नहीं रोका गया तो आने वाले समय में इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।
विज्ञापन
थाना प्रभारी तलाई श्याम प्रसाद शर्मा ने बताया कि उन्होंने अवैध खनन करते हुए करीब 100 से ज्यादा चलान किए हैं जिनसे करीब तीन लाख से ज्यादा का राजस्व जुर्माने के रूप में वसूला गया है।
उधर खनन निरीक्षक भूपेंद्र सिंह ने बताया कि सरयाली खड्ड में गश्त लगाई जाएगी। जो भी पकड़ा जाएगा, उसको बख्शा नहीं जाएगा।