फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Minerva students told people the usefulness of bamboo

Bilaspur News: मिनर्वा की छात्राओं ने लोगों को बताई बांस की उपयोगिता

Sat, 28 Oct 2023 05:31 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Oct 2023 05:31 PM IST
विज्ञापन
Minerva students told people the usefulness of bamboo
-प्रोजेक्ट रिपोर्ट को लेकर घर-घर गईं छात्राएं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। मिनर्वा स्कूल घुमारवीं के नौवीं कक्षा की छात्राओं ने लोगों को बांस की उपयोगिता के बारे में बताया। बच्चों ने लोगों को समझाया कि बांस लगाने से भूस्खलन को रोका जा सकता है। छात्राओं ने इसे लेकर प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार की थी, जिसे लेकर वह घर-घर गई और लोगों को जागरूक किया।

स्कूल छात्राएं सृष्टि, रिधीमा, सिया और दीपिका एक टिकाऊ इंजीनियरिंग सामग्री (बंबू अस ए सस्टेनेबल इंजीनियरिंग मटेरियल) पर अपनी प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार कर रही हैं। इसी प्रोजेक्ट को लेकर छात्राएं शनिवार को स्कूल के आसपास गांवों में जानकारी एकत्रित करने गईं तथा बांस की उपयोगिता के बारे में लोगों को बताया। उनके साथ संयोजक राजेंद्र कुमार, सह संयोजक आशीष शर्मा और अनिल शर्मा मौजूद रहे। छात्राओं ने लोगों को बताया कि भूस्खलन को रोकने के लिए बांस का उपयोग सफल पाया गया है। खतरनाक ढलानों में बांस के रोपण से भूस्खलन को रोका जा सकता है। उन्होंने समझाया कि बांस का पौधा घर के सौंदर्य को बढ़ाता है। यह पौधा हवा को शुद्ध करता है तथा उगाना आसान है। बांस एक बहुमुखी सामग्री है, जिसका उपयोग कागज और चादरें बनाने के लिए किया जाता है। यह इमारतों के लिए मचान के रूप में उपयोग करने के लिए काफी मजबूत है और ऊर्ध्वाधर निर्माण में इसके उपयोग का एक लंबा इतिहास है। इसके अलावा यह सामग्री अपने बायोफिलिक डिजाइन सौंदर्य के कारण फर्श और सजावटी तत्वों के रूप में मांग में है। बांस सबसे मजबूत पौधों में से एक है। यह बिना टूटे मुड़ भी सकता है। बांस न केवल लकड़ी जैसी अन्य सामग्रियों की तुलना में अधिक टिकाऊ और हल्का है, बल्कि यह पर्यावरण के अनुकूल और गैर-विषाक्त भी है, जो कई उद्योगों के लिए एक बड़ा लाभ प्रदान करता है। लोग इसे अपनी आजीविका कमाने में भी उपयोग कर सकते हैं। इससे तरह-तरह के बाजे जैसे बांसुरी, वायलिन बनाया जाता है। छोटी-छोटी घरेलू वस्तुओं से लेकर मकान बनाने तक के काम आता है। बांस की खपच्चियों से अनेक चीजें बनाई जाती हैं। इससे तरह-तरह की चटाइयां, टोपियां, टोकरियां, बर्तन, बैलगाड़ियां, फर्नीचर, सजावटी सामान खिलौने बांस के कागज बनाया जाता है। ग्रामीण क्षेत्रों में इसका उपयोग घर बनाने और अन्य वस्तुओं का निर्माण करने के लिए किया जाता है। बांस में मैग्नीशियम, सोडियम, जिंक, कॉपर, पोटैशियम, फॉस्फोरस होने के कारण आयुर्वेद में इसको औषधि के रूप में प्रयोग किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed